9 साल बाद, अभनपुर-रायपुर के बीच मेमू ट्रेन की शुरुआत अब 30 मार्च को …

HomeCHHATTISGARH9 साल बाद, अभनपुर-रायपुर के बीच मेमू ट्रेन की शुरुआत अब 30...

Date:

रायपुर : 28 मार्च 2025 (भूषण )

छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी! नौ साल के लंबे इंतजार के बाद, अभनपुर और रायपुर के बीच मेमू (मेनलाइन इलेक्ट्रिक मल्टीपल यूनिट) ट्रेन सेवा फिर से शुरू होने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 मार्च को इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर इसका उद्घाटन करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 मार्च को छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे और इस दौरान वे बिलासपुर में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। वहीं, रायपुर और अभनपुर के बीच शुरू हो रही इस मेमू ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

ट्रेन का किराया मात्र 10 रुपये:
रेलवे प्रशासन ने इस ट्रेन का किराया मात्र 10 रुपये तय किया है, जिससे आम जनता को बड़ी राहत मिलेगी। यह ट्रेन खासतौर पर रायपुर से नवा रायपुर आने-जाने वाले यात्रियों के लिए एक किफायती और सुगम साधन होगी।

31 मार्च से नियमित संचालन:
रेलवे के अनुसार, 31 मार्च से रायपुर और अभनपुर के बीच दो मेमू ट्रेनों का नियमित संचालन शुरू हो जाएगा। एक ट्रेन सुबह और दूसरी शाम को चलेगी।

स्टॉपेज और टाइम टेबल:
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, यह मेमू ट्रेन रायपुर, मंदिर हसौद, सीबीडी, केंद्री और अभनपुर स्टेशनों पर रुकेगी।

पहली ट्रेन का समय:

  • रायपुर से सुबह 9:00 बजे रवाना
  • मंदिर हसौद: 9:18 बजे
  • सीबीडी: 9:32 बजे
  • केंद्री: 9:50 बजे
  • अभनपुर: 10:10 बजे
  • वापसी में अभनपुर से 10:20 बजे रवाना
  • केंद्री: 10:28 बजे
  • सीबीडी: 10:42 बजे
  • मंदिर हसौद: 11:00 बजे
  • रायपुर: 11:45 बजे

दूसरी ट्रेन का समय:

  • रायपुर से शाम 4:20 बजे रवाना
  • मंदिर हसौद: 4:39 बजे
  • सीबीडी: 4:52 बजे
  • केंद्री: 5:10 बजे
  • अभनपुर: 5:30 बजे
  • वापसी में अभनपुर से 6:10 बजे रवाना
  • केंद्री: 6:18 बजे
  • सीबीडी: 6:32 बजे
  • मंदिर हसौद: 6:45 बजे
  • रायपुर: 7:20 बजे

रेलवे अधिकारियों का बयान
सीनियर डीसीएम अवधेश कुमार ने बताया कि इस ट्रेन सेवा के शुरू होने से रायपुर और अभनपुर के यात्रियों को राहत मिलेगी और यात्रा सुगम होगी और रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को बड़ी सहूलियत मिलेगी और यह परिवहन का सस्ता और सुलभ विकल्प बनेगी।

बने रहिये www.swatantrachhattisgarh.com पर

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

लोकतंत्र सेनानियों को मिला सम्मान, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बोले- आपातकाल का दौर कभी नहीं भुलाया जा सकता…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस आपातकाल स्मृति दिवस पर लोकतंत्र सेनानियों का भव्य सम्मान...

रास्ते से अगवा कर घर में बनाया बंधक! खाट के नीचे बंधी मिली 22 वर्षीय युवती, आरोपी फरार…

आरंग/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस 22 वर्षीय युवती के कथित अपहरण और बंधक बनाए...

भिलाई स्टील प्लांट में 119 कर्मियों का सम्मान, नेहरू अवार्ड से बढ़ा हौसला…

भिलाई/छत्तीसगढ़ उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को मिला...