रिश्वत मांगने वाले बीईओ और क्लर्क पर कार्रवाई, कलेक्टर के निर्देश पर जांच में दोषी पाए गए…

HomeCHHATTISGARHBILASPURरिश्वत मांगने वाले बीईओ और क्लर्क पर कार्रवाई, कलेक्टर के निर्देश पर...

Date:

बिलासपुर: 23 मार्च 2025 (भूषण )

कोटा विकासखंड में एक दिवंगत शिक्षक के स्वत्वों के भुगतान के एवज में रिश्वत मांगने के आरोप में कलेक्टर ने कड़ा कदम उठाया है। शिक्षक की शिक्षिका पत्नी द्वारा जनदर्शन में की गई शिकायत के बाद प्रारंभिक जांच में आरोप सही पाए गए। इसके बाद कोटा बीईओ विजय टांडे को पद से हटाते हुए उनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं, जबकि क्लर्क एकादशी पोर्ते को निलंबित कर दिया गया है।

शिक्षिका ने जनदर्शन में की थी शिकायत:
कोटा विकासखंड की शिक्षिका नीलम भारद्वाज ने कलेक्टर अवनीश शरण को एक लिखित शिकायत सौंपी थी। इसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि उनके दिवंगत शिक्षक पति के स्वत्वों के भुगतान के लिए बीईओ और क्लर्क द्वारा 1.34 लाख रुपये की रिश्वत मांगी जा रही है। बीईओ को जानकारी देने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं की गई, जिससे वे परेशान थीं।

कलेक्टर के निर्देश पर हुई जांच, दोषी पाए गए अधिकारी:
शिकायत को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने मामले की जांच के आदेश दिए। जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा की गई जांच में आरोप सही पाए गए। रिपोर्ट में स्पष्ट हुआ कि बीईओ विजय टांडे और क्लर्क एकादशी पोर्ते ने शिक्षिका को जानबूझकर परेशान किया और बिना रिश्वत लिए स्वत्वों का भुगतान नहीं किया जा रहा था।

कड़ी कार्रवाई, एक निलंबित, दूसरे पर विभागीय जांच:
जांच रिपोर्ट के आधार पर कलेक्टर अवनीश शरण ने बीईओ विजय टांडे को उनके पद से हटा दिया और उनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए। तब तक के लिए उन्हें खुरदुर कोटा में प्राचार्य पद पर नियुक्त किया गया है। वहीं, डीईओ अनिल तिवारी ने सहायक वर्ग-2 एकादशी पोर्ते को निलंबित कर दिया। निलंबन के दौरान उन्हें रतनपुर हायर सेकेंडरी स्कूल में मुख्यालय निर्धारित किया गया है, जहां उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा।

ख़बरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

आन-बान-शान से लहराया तिरंगा, विधायक पुरन्दर मिश्रा ने मनाया स्वतंत्रता दिवस

जी.भूषण / स्वतंत्र छत्तीसगढ़ रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के पावन...