32.1 C
Raipur
Wednesday, May 13, 2026

हरदेव होटल के रूम 203 में रायगढ़ निवासी युवक ने की आत्महत्या, कर्ज बना वजह…

HomeChhattisgarhहरदेव होटल के रूम 203 में रायगढ़ निवासी युवक ने की आत्महत्या,...

Date:

रायपुर: 21 मार्च 2025 (भूषण)

रायपुर। राजधानी के आजाद चौक थाना क्षेत्र स्थित हरदेव होटल में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक रायगढ़ का रहने वाला था और होटल के कमरे नंबर 203 में ठहरा हुआ था।

आजाद चौक थाना प्रभारी जितेंद्र ताम्रकार ने बताया कि सुबह होटल स्टाफ द्वारा युवक के दरवाजा न खोलने की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर डायल 112 की टीम पहुंची और दरवाजा तोड़कर अंदर देखा गया तो युवक का शव फंदे से लटका मिला।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्राथमिक जांच में युवक के बैग से लोन के दस्तावेज और अन्य फाइलें बरामद हुई हैं, जिससे आशंका जताई जा रही है कि उसने कर्ज से परेशान होकर यह आत्मघाती कदम उठाया।

फिलहाल, पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। होटल के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं ताकि आत्महत्या के कारणों का सही पता लगाया जा सके।

व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक:https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक:https://www.facebook.com/me यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

भाजपा कोर ग्रुप का पुनर्गठन, डिप्टी सीएम विजय शर्मा और मंत्री ओपी चौधरी को मिली जगह…

रायपुर, छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन में बड़ा...