23.1 C
Raipur
Sunday, March 29, 2026

रायपुर में महिला गांजा तस्कर गिरफ्तार, 42 हजार रुपये का मादक पदार्थ जब्त…

HomeChhattisgarhरायपुर में महिला गांजा तस्कर गिरफ्तार, 42 हजार रुपये का मादक पदार्थ...

Date:

रायपुर : 21 मार्च 2025 (भूषण )

शहर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने एक महिला गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला अपने बैग में गांजा छिपाकर ग्राहक की तलाश कर रही थी, लेकिन पुलिस को इसकी भनक लग गई। घेराबंदी कर पुलिस ने उसे पकड़ लिया और उसके पास से 42 हजार रुपये मूल्य का गांजा बरामद किया।

घटना 20 मार्च की है, जब तेलीबांधा पुलिस को सूचना मिली कि देवार पारा के सुलभ कॉम्प्लेक्स के पास एक महिला संदिग्ध तरीके से घूम रही है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जब महिला की तलाशी ली तो उसके बैग में गांजा बरामद हुआ।

गिरफ्तार महिला की पहचान रेणु कुल्हारिया (27 वर्ष) के रूप में हुई है। जांच में पता चला कि वह पहले भी NDPS एक्ट के तहत जेल जा चुकी है। पुलिस ने इस बार भी एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान जारी:
रायपुर SSP डॉ. लाल उम्मेद सिंह के निर्देश पर पुलिस नशे के खिलाफ विशेष अभियान चला रही है। इस अभियान के तहत शहर में मादक पदार्थों की तस्करी पर कड़ी नजर रखी जा रही है। पुलिस का कहना है कि इस तरह की कार्रवाइयां आगे भी जारी रहेंगी, जिससे अवैध नशे की बिक्री पर रोक लगाई जा सके।

व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक:https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक:https://www.facebook.com/me यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अंबिकापुर जेल वार्ड में नियमों की अनदेखी, 2 प्रहरी निलंबित…

अंबिकापुर /छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु गंभीर बीमारी का हवाला देकर...