25.1 C
Raipur
Monday, March 30, 2026

‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर जेपीसी की बैठकें जारी, कानूनी विशेषज्ञों से हो रही चर्चा…

HomeNational'एक राष्ट्र, एक चुनाव' पर जेपीसी की बैठकें जारी, कानूनी विशेषज्ञों से...

Date:

नई दिल्ली : 20 मार्च 2025 (दिल्ली डेस्क )

नई दिल्ली: ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ (ONOE) और संविधान (129वां संशोधन) विधेयक, 2024 पर संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) की बैठकें जारी हैं। 25 मार्च और 2 अप्रैल को समिति प्रमुख कानूनी विशेषज्ञों से चर्चा करेगी। 25 मार्च को दिल्ली हाईकोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति डीएन पटेल और अटॉर्नी जनरल आर. वेंकटरमणी से विचार-विमर्श होगा। 2 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश हेमंत गुप्ता और 21वें विधि आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति बीएस चौहान समिति के सामने अपने विचार रखेंगे। इससे पहले 18 मार्च को पूर्व सॉलिसिटर जनरल हरीश साल्वे ने समिति से चर्चा की और ONOE को संवैधानिक करार दिया। वहीं, पूर्व विधि आयोग अध्यक्ष अजित शाह ने कुछ संशोधनों की सिफारिश की।

व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक:https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक:https://www.facebook.com/me यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

जेपीसी अध्यक्ष पीपी चौधरी ने बताया कि जल्द ही एक वेबसाइट लॉन्च होगी, जहां जनता और हितधारक विधेयक पर अपने सुझाव दे सकेंगे। समिति विभिन्न विशेषज्ञों से राय लेकर संशोधन कर रही है। विपक्षी दल भी इस प्रक्रिया में भाग ले रहे हैं। जेपीसी का लक्ष्य देशहित में चुनावी प्रक्रिया को अधिक व्यवस्थित और प्रभावी बनाना है।

व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक:https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक:https://www.facebook.com/me यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

पेट्रोल-डीजल पर टैक्स में बड़ी कटौती, क्या आम जनता को मिलेगी स्थायी राहत?

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ मुख्य बातें पेट्रोल पर विशेष अतिरिक्त उत्पाद...

तेल की कीमतों में उछाल: पेट्रोल-डीजल फिर महंगे: पश्चिम एशिया संकट का सीधा असर भारतीय जेब पर…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ डेस्क /छत्तीसगढ़ हाइलाइट : नायरा एनर्जी ने पेट्रोल...