29.8 C
Raipur
Sunday, March 29, 2026

रायपुर नगर निगम की पहली एमआईसी बैठक में अहम फैसले…

HomeChhattisgarhरायपुर नगर निगम की पहली एमआईसी बैठक में अहम फैसले...

Date:

रायपुर : 20 मार्च 2025 (sc टीम)

रायपुर नगर निगम की महापौर मीनल चौबे की अध्यक्षता में महात्मा गांधी सदन में एमआईसी की पहली बैठक आयोजित हुई। इसमें निगम आयुक्त विश्वदीप, नवनियुक्त एमआईसी सदस्य और विभिन्न विभागों के प्रभारी उपस्थित रहे। बैठक में वित्त वर्ष 2025-26 के बजट अनुमान और 2024-25 के पुनरीक्षित बजट पर चर्चा हुई, जिसे सर्वसम्मति से अनुमोदित कर सामान्य सभा में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।

नगर निगम ने 225.71 करोड़ रुपये के म्युनिसिपल बांड जारी करने के प्रस्ताव पर विचार किया। 70 वार्डों के वार्ड एक्शन प्लान के लिए अर्बन प्लानिंग कंसल्टेंट की नियुक्ति हेतु आरएफटी स्वीकृत किया गया। महापौर ने पर्यावरण संरक्षण के तहत प्रतिबंधित पॉलीथिन पर सख्त कार्रवाई और जनजागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए। बैठक में लिए गए ये निर्णय शहर के विकास और पर्यावरण सुरक्षा को मजबूती देंगे।

बने रहिये स्वतंत्र छत्तीसगढ़ के साथ …

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अंबिकापुर जेल वार्ड में नियमों की अनदेखी, 2 प्रहरी निलंबित…

अंबिकापुर /छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु गंभीर बीमारी का हवाला देकर...