27.1 C
Raipur
Tuesday, March 24, 2026

प्रशासनिक लापरवाही: युवक की लाश को कचरा गाड़ी में ले गई पुलिस, शव वाहन न होने पर उठे सवाल…

HomeMadhya Pradeshप्रशासनिक लापरवाही: युवक की लाश को कचरा गाड़ी में ले गई पुलिस,...

Date:

मैहर/मध्यप्रदेश : 19 मार्च 2025 (एम् पी डेस्क) )

मैहर जिले से प्रशासनिक लापरवाही की शर्मनाक तस्वीर सामने आई है, जहां एक युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने के बाद पुलिस ने शव को अस्पताल ले जाने के लिए शव वाहन की बजाय कचरा गाड़ी का इस्तेमाल किया। इस अमानवीय घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिससे प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।

यह घटना मैहर के गोलामट मंदिर के पास की है, जहां सतना जिले के कोटर निवासी गुड्डू कोल नामक युवक ने बिजली के खंभे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि गुड्डू कोल मानसिक रूप से अस्वस्थ था और अपने ससुराल आया हुआ था। दोपहर को अचानक लापता होने के बाद कुछ घंटों बाद उसकी लाश खंभे से लटकती मिली।

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया, लेकिन शव वाहन न होने की स्थिति में शव को कचरा ढोने वाली गाड़ी में ले जाया गया। इस अमानवीय कृत्य पर स्थानीय लोगों में नाराजगी है।

यह घटना प्रशासनिक उदासीनता और अव्यवस्था को दर्शाती है। सवाल यह उठता है कि क्या मैहर में एक भी शव वाहन उपलब्ध नहीं था? यदि नहीं, तो शव को सम्मानपूर्वक ले जाने की अन्य कोई व्यवस्था क्यों नहीं की गई?

बता दें की शव को कचरा गाड़ी में ले जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे आम जनता और स्थानीय लोगों में रोष है। लोग प्रशासन से जवाबदेही की मांग कर रहे हैं और दोषियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

प्रशासन को देना होगा जवाब:

यह घटना न केवल प्रशासनिक लापरवाही को उजागर करती है, बल्कि यह भी दिखाती है कि किस तरह संवेदनहीनता से शवों के साथ दुर्व्यवहार किया जाता है। इस मामले में प्रशासन को तत्काल संज्ञान लेकर जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई करनी चाहिए और यह सुनिश्चित करना चाहिए कि आगे से ऐसी घटनाएं न दोहराई जाएं।

व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक:https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक:https://www.facebook.com/me यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

भारत-अमेरिका ट्रेड डील: किसानों की आमदनी बढ़ाने और नए अवसर खोलने की दिशा में बड़ा कदम…

भोपाल /मध्यप्रदेश केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने...

गूगल रिव्यू से कमाई का झांसा: जबलपुर की महिला से साइबर ठगों ने 5 लाख रुपये ठगे…

जबलपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स:जबलपुर के बरेला थाने में दर्ज शिकायत...