37.1 C
Raipur
Sunday, March 29, 2026

नागपुर-बिलासपुर वंदे भारत एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी करने वाले अपचारी बालक को अभिरक्षा में लिया गया।

HomeRaipurनागपुर-बिलासपुर वंदे भारत एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी करने वाले अपचारी बालक को अभिरक्षा...

Date:

रायपुर : 11 मार्च 2023 (जी.भूषण )

दिनांक 10.03.2023 को समय लगभग 17.50 बजे गाडी संख्या 20826 नागपुर- बिलासपुर वंदे भारत एक्सप्रेस के अनुरक्षण में तैनात उपनि आर.के राठौर द्वारा मोबाईल के माध्यम से सूचना दी गई कि सरोना- रायपुर के मघ्य स्थित किमी संख्या 833/25 बोर्ड के पास किसी अज्ञात बालक ने जो कि काले रंग का पेन्ट एवं काले रंग का टी शर्ट पहना हुवा था, जिसमें सामने कुछ लिखा हुआ है गाडी संख्या 20826 नागपुर- बिलासपुर वंदे भारत एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी किया । जो कोच संख्या सी-13 में आकर लगा है। सूचना के आधार पर किमी संख्या 834/07 बोर्ड के पास एम्स अस्पताल के पीछे डयुटी में तैनात प्रधान आरक्षक पी.के गौरहा तथा उसी क्षेत्र में चोरी की पतासाजी में तैनात सउनि डी.के वर्मा एवं प्रधान आरक्षक जे.एल. कौशल को तुरन्त घटना स्थल पर पहुंचने हेतु निर्देशित कर निरीक्षक एम.के मुखर्जी उपनि के.बी.गुप्ता के साथ घटनास्थल पर पहुंचे । घटनास्थल के आस- पास क्रिकेट खेल रहे बच्चों से घटना के सम्बंध में जानकारी ली गई। सूचना , हुलिया, एवं पहनावा के आधार पर राजीव नगर घटनास्थल के पास ही एक अपचारी बालक को रोका गया ।जिससे पूछताछ करने पर स्वेच्छा से उपरोक्त गाडी में मस्ती में कांच तोडने के लिये पत्थर मारना स्वीकार किया । अपचारी बालक द्वारा अपना गलती कबूल करने पर अपचारी बालक को अभिरक्षा में लेकर उसके माता- पिता के साथ रेल्वे सुरक्षा बल पोस्ट रायपुर लाया गया। अपचारी बालक के कथनानुसार उनका बयान उसके माता- पिता के समक्ष दर्ज किया गया। अपचारी बालक को रेल्वे अधिनियम के धारा 153 का दोषी पाते हुये उसे अभिरक्षा में लेकर अपराध क्रमांक 1567/2023 दिनांक 10.03.2023 धारा 153 रेल्वे अधिनियम दर्ज किया गया। सूर्यस्त होने तथा अपचारी बालक होने के कारण बालक को लिखित में उसके माता- पिता को अभिरक्षा में दिया गया । मामले की जांच निरीक्षक एम.के. मुखर्जी के द्वारा कि जा रही है।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायपुर में PSC भर्ती विवाद फिर गरमाया, बायलर इंस्पेक्टर नियुक्ति पर उठे सवाल…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु उद्योग विभाग में बायलर इंस्पेक्टर...

रसोईया संघ की रैली पर पुलिस का सख्त एक्शन: 500–600 अज्ञात सहित पदाधिकारियों पर FIR, जांच तेज…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स: छत्तीसगढ़ स्कूल मध्यान्ह भोजन रसोईया संयुक्त संघ की...

दिनदहाड़े कत्ल से दहला रायपुर: कमिश्नरेट लागू होने के बाद पहली हत्या ने खड़े किए बड़े सवाल…

रायपुर/छत्तीसगढ़ /क्राइम हाइलाइट्स :• समय कॉलोनी में युवक की चाकू...