31.1 C
Raipur
Friday, May 15, 2026

होली की खुशियों के बीच धमतरी में हत्या, चाकू से गोदकर युवक की बेरहमी से हत्या…

HomeChhattisgarhहोली की खुशियों के बीच धमतरी में हत्या, चाकू से गोदकर युवक...

Date:

धमतरी : 15 मार्च 2025 (संवाददाता )

होली के उल्लास के बीच जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। पिकनिक मनाने गए एक 18 वर्षीय युवक की चाकू से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना करेली बड़ी चौकी क्षेत्र की है, जहां नवापारा नगर निवासी लोचन निषाद की उसके ही मोहल्ले के युवक ओमप्रकाश उर्फ फारम ध्रुव ने चाकू से हमला कर हत्या कर दी।

जानकारी के अनुसार, लोचन निषाद अपने दोस्तों के साथ होली खेलने के बाद नवागांव नर्सरी में पिकनिक मनाने गया था। वहां पर आरोपी ओमप्रकाश भी पहुंचा और दोनों के बीच सामान्य बातचीत हुई। दोनों ने साथ खाना भी खाया, लेकिन कुछ देर बाद अचानक ओमप्रकाश ने लोचन को जान से मारने की धमकी दी और फिर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिया। हमला इतना गंभीर था कि लोचन गंभीर रूप से घायल हो गया।

मौके पर ही मौत, आरोपी फरार

लोचन के दोस्तों ने तुरंत उसे नवापारा सरकारी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी और डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गया।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही मगरलोड थाना प्रभारी राजेश जगत, करेली चौकी प्रभारी अजय सिंह और नवापारा थाना प्रभारी जितेन्द्र कुमार ऐसैय्या पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं। इस घटना ने पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना दिया है, होली के मौके पर हुई इस हत्या से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक:https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक:https://www.facebook.com/me यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

गर्मी में पक्षियों के लिए बना सहारा: अभाविप ने चलाया “हमर चिरई, हमर चिन्हारी” सकोरा अभियान…

गोबरानवापारा / छत्तीसगढ़ गोबरा नवापारा में विद्यार्थियों ने दाना-पानी रखकर...

मैनपावर घोटाला: हाई कोर्ट सख्त, अनवर ढेबर की जमानत याचिका खारिज…

बिलासपुर/छत्तीसगढ़ आर्थिक अपराधों पर अदालत की कड़ी टिप्पणी, साजिश बताकर...