रायपुर में इनोवा कार के गुप्त चैंबर से 4.52 करोड़ बरामद, हवाला और सट्टे का शक…

HomeCHHATTISGARHरायपुर में इनोवा कार के गुप्त चैंबर से 4.52 करोड़ बरामद, हवाला...

Date:

रायपुर : 13 मार्च 2025 (स्वतंत्र छत्तीसगढ़ )

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस ने एक इनोवा कार से करोड़ों की नकदी बरामद कर सनसनी फैला दी है। जांच के दौरान कार में एक गुप्त चैंबर मिला था, जिसमें पहले 1.67 करोड़ रुपए बरामद किए गए। लेकिन जब आरोपियों के मोबाइल में एक संदिग्ध संदेश मिला, तो पुलिस ने और पूछताछ की, जिससे कार में दूसरा गुप्त चैंबर भी मिला और उसमें से 2.85 करोड़ रुपए और बरामद हुए। इस तरह कुल बरामद रकम 4.52 करोड़ तक पहुंच गई है।

मोबाइल मैसेज से खुला राज

पुलिस ने जब पकड़े गए आरोपियों के मोबाइल की जांच की तो उसमें “4.52 किलोग्राम” लिखा हुआ एक संदिग्ध मैसेज मिला। जांच में पता चला कि यह असल में पैसों की रकम का कोडवर्ड था। जब पुलिस ने आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ की, तो उन्होंने दूसरे चैंबर का राज भी उगल दिया।

उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं आरोपी

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान श्रीकांत सिंह (24) मथुरा, उत्तर प्रदेश और विनोद कुशवाहा, आगरा, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। दोनों आरोपी गाड़ी में मौजूद थे और जब पुलिस ने उन्हें रोका, तो उन्होंने गाड़ी में कोई संदिग्ध चीज होने से इनकार किया। लेकिन जब पुलिस ने बारीकी से जांच की, तो यह बड़ा खुलासा हुआ।

हवाला और सट्टे का शक

अब तक की जांच में यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह पैसा किसका है और इसे कहां ले जाया जा रहा था। पुलिस को संदेह है कि यह रकम हवाला कारोबार या सट्टेबाजी से जुड़ी हो सकती है।

थाने में गिनती जारी, इनकम टैक्स को सौंपी जाएगी रकम:

आमानाका थाना प्रभारी सुनील दास के अनुसार, पूरी टीम पैसे गिनने में जुटी हुई है। बरामद रकम को इनकम टैक्स विभाग को सौंपा जाएगा और आगे की जांच जारी है।

पुलिस जांच में जुटी, बड़े खुलासों की संभावना:

फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह पैसा कहां से आया और इसे किसे सौंपा जाना था। जांच के दौरान कुछ और बड़े खुलासे हो सकते हैं।

ख़बरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

लोकतंत्र सेनानियों को मिला सम्मान, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बोले- आपातकाल का दौर कभी नहीं भुलाया जा सकता…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस आपातकाल स्मृति दिवस पर लोकतंत्र सेनानियों का भव्य सम्मान...

रास्ते से अगवा कर घर में बनाया बंधक! खाट के नीचे बंधी मिली 22 वर्षीय युवती, आरोपी फरार…

आरंग/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस 22 वर्षीय युवती के कथित अपहरण और बंधक बनाए...

भिलाई स्टील प्लांट में 119 कर्मियों का सम्मान, नेहरू अवार्ड से बढ़ा हौसला…

भिलाई/छत्तीसगढ़ उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को मिला...