28.2 C
Raipur
Monday, March 30, 2026

बस्तर में 45 हजार निरक्षर बनेंगे साक्षर, राष्ट्रव्यापी महापरीक्षा की तैयारी पूरी…

HomeChhattisgarhबस्तर में 45 हजार निरक्षर बनेंगे साक्षर, राष्ट्रव्यापी महापरीक्षा की तैयारी पूरी...

Date:

जगदलपुर : 13 मार्च 2025 (स्वतंत्र छत्तीसगढ़)

बस्तर जिले में चल रहे उल्लास नवभारत साक्षरता अभियान के तहत 45 हजार निरक्षर लोगों को साक्षर बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इस अभियान के तहत अब तक 38 हजार लोग 200 घंटे की पढ़ाई पूरी कर चुके हैं और अब उन्हें राष्ट्रव्यापी महापरीक्षा में शामिल किया जाएगा। इस परीक्षा के बाद योग्य अभ्यर्थियों को साक्षरता प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा।

23 मार्च को होगी परीक्षा:

जिला शिक्षा अधिकारी बलिराम बघेल ने बताया कि इस अभियान की शुरुआत 2022 में हुई थी, जिसका लक्ष्य 2025 तक पूरा करना है। अब तक 38 हजार शिक्षार्थी पढ़ाई पूरी कर चुके हैं, और 23 मार्च 2025 को परीक्षा देकर अपनी साक्षरता साबित करेंगे। परीक्षा में पढ़ने-लिखने और गणित के सवाल शामिल होंगे, जिससे वे न केवल साक्षर बल्कि गणित में भी दक्ष हो सकेंगे।

15 वर्ष से अधिक आयु के लोग शामिल:

इस अभियान में 15 वर्ष से अधिक आयु के लोग शामिल हैं, जिनमें वे लोग भी हैं जिन्होंने कभी स्कूल नहीं देखा या प्राथमिक शिक्षा के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी। इसमें 40 वर्ष से अधिक आयु के लोग भी बड़ी संख्या में भाग ले रहे हैं। जिले में 3600 केंद्रों पर इस अभियान को सफल बनाने के लिए कक्षाएं चलाई जा रही हैं।

साक्षरता की ओर बढ़ता बस्तर:

शासन की इस पहल से हजारों लोगों को नई उम्मीद मिली है। ग्रामीण स्तर पर विशेष प्रयासों के चलते लोग पढ़ाई के लिए आगे आ रहे हैं। आगामी महापरीक्षा के सफल आयोजन के लिए बकावंड ब्लॉक समेत सभी 7 ब्लॉकों में निरीक्षण किया गया है और तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

ख़बरों से अपडेट रहने के लिए फॉलो करें

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अंबिकापुर जेल वार्ड में नियमों की अनदेखी, 2 प्रहरी निलंबित…

अंबिकापुर /छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु गंभीर बीमारी का हवाला देकर...