29.1 C
Raipur
Sunday, March 22, 2026

अवैध शराब परिवहन करते दो आरोपी गिरफ्तार…

HomeChhattisgarhअवैध शराब परिवहन करते दो आरोपी गिरफ्तार...

Date:

धमतरी: 12 मार्च 2025 (SC)

पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो मोटरसाइकिल में शराब की तस्करी कर रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से 16.200 बल्क लीटर देशी प्लेन शराब और एक मोटरसाइकिल जब्त की है।

थाना कुरूद पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दो युवक काले रंग की होंडा साइन मोटरसाइकिल (CG 07 BF 2259) में नीले रंग के बैग में शराब लेकर नारी रोड की ओर जा रहे हैं। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अमृत राइस मिल, नारी रोड, कुरूद के पास घेराबंदी कर वाहन को रोका।

तलाशी के दौरान मोटरसाइकिल के बीच में रखे बैग की जांच की गई, जिसमें 90 पौवा (प्रत्येक 180 एमएल) सीलबंद देशी प्लेन शराब पाई गई। जब्त शराब की कुल मात्रा 16.200 बल्क लीटर है, जिसकी कीमत ₹8,100/- आंकी गई है। इसके अलावा काले रंग की होंडा साइन मोटरसाइकिल (कीमत ₹20,000/-) को भी जब्त किया गया।

गिरफ्तार आरोपी भीषम साहू (21 वर्ष), पिता स्व. रेख राम साहू, निवासी भरदा, थाना कुरूद, नरेश साहू (20 वर्ष), पिता कोमल साहू, निवासी भरदा, थाना कुरूद हैं।

दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना कुरूद में अपराध क्रमांक 72/25, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

थाना प्रभारी ने बताया कि अवैध शराब तस्करी पर सख्त नजर रखी जा रही है और इस तरह की गतिविधियों पर लगातार कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आम जनता से भी अपील की है कि अवैध गतिविधियों की सूचना पुलिस को दें ताकि समाज में अपराध पर लगाम लगाई जा सके।

खबरें और भी…

    स्वतंत्र छत्तीसगढ़
    स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
    (संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    Share post:

    Subscribe

    Popular

    More like this
    Related