34.1 C
Raipur
Sunday, March 29, 2026

सर्द हवाओं ने फिर बदला मौसम का मिजाज …

HomeUttarpradeshसर्द हवाओं ने फिर बदला मौसम का मिजाज ...

Date:

उत्तरप्रदेश : 05 मार्च 2025 (SC टीम )

यूपी के अधिकांश जिलों में साफ आसमान और खिली चमकदार धूप के बीच तेज हवा ने लोगों को हैरत में डाला। धूल उड़ाती हवा ने राहगीरों की मुश्किल बढ़ा दी। पश्चिम दिशा से चली तेज हवा के चलते तापमान में काफी कमी आई है।

यूपी के अधिकांश जिलों में साफ आसमान और खिली चमकदार धूप के बीच आंधी की शक्ल में चली तेज हवा ने लोगों को हैरत में डाला। पिछले दिनों हुई तेज बारिश और ओलावृष्टि के बाद ठंड बढ़ गई थी। फिर तेज धूप के साथ तेज हवाएं चलने लगीं। जिससे कई जिलों में पारा लुढ़क गया। बुधवार को ठंडी हवाओं का प्रकोप और तेज हो गया। धूल उड़ाती हवा ने राहगीरों की मुश्किल बढ़ा दी। पश्चिम दिशा से चली तेज हवा के चलते तापमान में काफी कमी आई है। रात के न्यूनतम तापमान में एकाएक तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने से देर रात और सुबह के समय सर्दी का एहसास बढ़ गया।

बुधवार को दिन के समय भी धूप की गर्माहट कम हुई। मुरादाबाद में दिन का अधिकतम तापमान 27 डिग्री और रात का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने गुरुवार को भी तेज हवा चलने का अलर्ट जारी किया है। वैज्ञानिकों की मानें तो 6 मार्च को पूर्वी और पश्चिमी यूपी में तेज सहती हवाएं 15-20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की संभावना है। जोकि झोंको में बढ़कर 35 किमी प्रति घंटे भी हो सकती है।

व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक:https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG फेसबुक से जुड़ने के लिए लिंक:https://www.facebook.com/me यूट्यूब से जुड़ने के लिए लिंक : https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh whatsapp चैनल से जुड़ने के लिए लिंक :https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q ट्विटर से जुड़ने के लिए लिंक: https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

कानपुर में पेट्रोल टैंकर से रिसाव के बाद मची लूट, बाल्टियों में भरकर ले गए लोग…

कानपूर / उत्तरप्रदेश हाइलाइट बॉक्स:• गुजैनी एलिवेटेड पुल पर...

राजस्व व्यवस्था में पारदर्शिता पर जोर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की विस्तृत समीक्षा बैठक…

उत्तरप्रदेश /भारत हाइलाइट्स: भूमि प्रबंधन और राजस्व संग्रह प्रणाली की...

SIR फॉर्म सुधार के नाम पर 13 वर्षीय बच्चे का अपहरण, छत से कूदकर बचाई जान…

बाराबंकी /उत्तरप्रदेश हाइलाइट :SIR फॉर्म सही कराने का झांसा देकर...