चमोली में ग्लेशियर टूटने से भारी तबाही; 57 लोग दबे, 32 को बचाया गया…

HomeUTTARAKHANDचमोली में ग्लेशियर टूटने से भारी तबाही; 57 लोग दबे, 32 को...

Date:

उत्तराखंड के चमोली में बड़ा हादसा हो गया है। यहां के माणा गांव में ग्लेशियर टूटने से कम से कम 57 मजदूर दब गए हैं, जिनमें से 32 को बचा लिया गया है। 25 अभी भी फंसे हुए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना में चमोली-बद्रीनाथ हाईवे के निर्माण कार्य में लगे 57 मजदूर दब गए हैं। माणा गांव में हाईवे का काम चल रहा था, तभी ग्लेशियर टूटने से हादसा हो गया है फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है।

सड़क की मरम्मत का काम कर रहे थे मजदूर:

रिपोर्ट्स के मुताबिक, उत्तराखंड में चारधाम यात्रा  की तैयारियां चल रही हैं। इसी के तहत बद्रीनाथ धाम से 3 किलोमीटर आगे माणा गांव के पास सड़क से बर्फ हटाने और मरम्मत का काम चल रहा था। एक निजी ठेकेदार के मजदूर सड़क पर काम कर रहे थे, तभी हिमस्खलन हो गया और 57 मजदूर चपेट में आ गए। मौके पर मौजूद लोगों ने 10 मजदूरों को सकुशल बचा लिया है।

मुख्यमंत्री धामी ने की मजदूरों के सुरक्षित होने की कामना की :

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना पर लिखा, ‘जनपद चमोली में माणा गांव के निकट सीमा सड़क संगठन (BRO) द्वारा संचालित निर्माण कार्य के दौरान हिमस्खलन की वजह से कई मजदूरों के दबने का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। ITBP, BRO और अन्य बचाव दलों द्वारा राहत एवं बचाव कार्य संचालित किया जा रहा है। भगवान बदरी विशाल से सभी श्रमिक भाइयों के सुरक्षित होने की प्रार्थना करता हूं।’

बर्फबारी से बचाव अभियान में आ रही परेशानी :

मौके पर राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF), राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) और BRO की टीमें बचाव कार्य में जुटी हैं। BRO कमांडर अंकुर महाजन ने बताया कि माणा गांव से करीब एक किलोमीटर पहले आर्मी कैंप के पास वाली सड़क पर यह हादसा हुआ है। उन्होंने कहा, “बर्फबारी की वजह से बचाव अभियान में दिक्कत आ रही है। फिर भी हमारी टीम मजदूरों को सकुशल बर्फ से निकालने का प्रयास कर रही है।”

उत्तराखंड के कई इलाकों में भारी बर्फबारी:

उत्तराखंड के कई इलाकों में पिछले 24 घंटे से बर्फबारी और बारिश हो रही है। केदारनाथ धाम, त्रियुगीनारायण, तुंगनाथ, चोपता सहित अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी हुई है। मौसम विभाग ने उत्तराखंड में भारी बारिश और बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। केदारनाथ में 3 से 4 इंच तक बर्फ जम चुकी है। इसके अलावा मदमहेश्वर व तुंगनाथ धाम में भी बर्फबारी हो रही है। हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में भी भारी बारिश से हालात खराब हैं।

(अपडेट के लिए www.swatantrachattisgarh.com सबस्क्राईब करना न भूलें )

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का उद्घाटन: यात्रा समय आधा, विकास को नई रफ्तार…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ मुख्य बातें 213 किमी लंबा छह-लेन एक्सेस-कंट्रोल्ड...

केदारघाटी में ताजा बर्फबारी, कपाट खुलने से पहले सजी सफेद चादर में धाम…

नयी दिल्ली / भारत मुख्य बिंदु:• केदारनाथ धाम क्षेत्र...

देहरादून में सहस्त्रधारा पर बादल फटा, 3 होटल और कई दुकानें तबाह – SDRF की टीम रेस्क्यू में जुटी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ देहरादून, 16 सितंबर 2025---राजधानी देहरादून से बड़ी खबर...

केदारनाथ में श्रद्धालुओं को ले जा रहा हेलिकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत 5 की मौत…

गौरीकुंड (उत्तराखंड), 15 जून 2025रविवार सुबह उत्तराखंड के केदारनाथ...