36.1 C
Raipur
Tuesday, March 24, 2026

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में 59 कि.मी. मेकेनाइज्ड ट्रैक रिन्यूवल व 128 कि.मी. प्वाइंट एंड क्रासिंग रिन्यूवल कार्य को दिया अंजाम ।

HomeRaipurदक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में 59 कि.मी. मेकेनाइज्ड ट्रैक रिन्यूवल व 128...

Date:

रेल यात्रियों के संरक्षित सफर को सुनिश्चित करने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में 67 ट्रैक मशीनों से रेल लाइनों के मेकेनाइज्ड मेंटेनेंस कार्य को दिया जाता है अंजाम…

रायपुर : 09 मार्च’ 2023 ( जी.भूषण )

रेल यात्रियों के संरक्षित सफर को सुनिश्चित करने में रेल लाइनों के मेंटेनेंस कार्यों की महत्वपूर्ण भूमिका है । भारतीय रेलवे 66 हजार से भी अधिक मार्ग किलोमीटर के साथ एकल प्रबंधन के तहत विश्व का तीसरा सबसे बड़ा रेलतंत्र है । वर्तमान वित्तीय वर्ष 2022-23 के अप्रैल से फरवरी महीने तक दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में ट्रेक मशीनों द्वारा 59 किलोमीटर ट्रैक रिन्यूवल, 128 किलोमीटर प्वाइंट एंड क्रासिंग रिन्यूवल, लगभग 6500 किलोमीटर से भी अधिक के टेंपिंग कार्य, 3300 प्वाइंट एंड क्रासिंग टर्न आउट की टेंपिंग तथा 252 किलोमीटर रेल लाइनों के डीप स्क्रीनिग कार्य को अंजाम दिया गया है ।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे लगभग 2500 रूट किलोमीटर एवं 5000 से भी अधिक ट्रैक किलोमीटर रेल लाइन के साथ प्रतिदिन औसत लगभग 347 यात्री गाड़ियों के साथ-साथ माल गाड़ियों का भी परिचालन करती है । इतनी अधिक संख्या में रेल लाइनों पर गाड़ियों के परिचालन से निश्चित ही रेल लाइनों के मरम्मत एवं रखरखाव की आवश्यकता होती है । रेल परिचालन जितना महत्वपूर्ण है उतना ही जरूरी रेल पटरियों का मेंटेनेंस भी है । रेल लाइनों के मेंटेनेंस में मुख्य रूप से रेल लाइनों की लाइनिंग, लेवलिंग एवं अलाइनमेंट बहुत ही महत्वपूर्ण है| इसके साथ ही साथ रेल लाइनों के नीचे बिछा हुआ गिट्टी या बैलास्ट लाइनों के लिए कुशन का कार्य करती है तथा रेल लाइनों के ऊपर पड़ने वाली गाड़ियों के भार को सही मात्रा में बाँटकर रेल यात्रियों के आरामदायक यात्रा को सुनिश्चित करने में मदद करती है ।

रेलवे लाइनों पर ट्रैको के मेकेनाइज्ड मेंटेनेंस करनेवाली ट्रैक मशीनों से ज्यादातर मेंटेनेंस का कार्य लिया जाता है । वर्तमान में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में लगभग 67 ट्रैक मशीने उपलब्ध है जिनमें से बलास्ट या गिट्टी को क्लीन करने वाली 06 बी.सी.एम. मशीन, प्वाइंट एंड क्रासिंग का मेंटेनेंस करने वाली 06 यूनिमेट मशीन एवं 08 मल्टी परपज टैंपर मशीन, रेल लाइनों की पैकिंग करने वाली 07 ड्योमेटिक मशीन, 03 डायनेमिक टैंपर मशीन एवं 04 सीएसएम मशीन, रेल लाइन बिछाने वाली 06 सेट पीक्यूआरएस/एसक्यूआरएस/टी-28 मशीनों सहित यूटीवी, डीजीएस, एफ़आरएम, टीआरटी जैसी महत्वपूर्ण मशीनें शामिल है । इन मशीनों के संचालन के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के ट्रैक मशीन विभाग में लगभग 700 से अधिक कर्मचारी कार्यरत है । इन कर्मचारियों को फील्ड में मशीनों के साथ कार्य के दौरान कैम्पिंग कोच की सुविधा रेलवे के द्वारा उपलब्ध कराई गई है जिसमें खाना बनाने से लेकर सोने, बैठने की पूरी सुविधा उपलब्ध है ।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायपुर में PSC भर्ती विवाद फिर गरमाया, बायलर इंस्पेक्टर नियुक्ति पर उठे सवाल…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु उद्योग विभाग में बायलर इंस्पेक्टर...

रसोईया संघ की रैली पर पुलिस का सख्त एक्शन: 500–600 अज्ञात सहित पदाधिकारियों पर FIR, जांच तेज…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स: छत्तीसगढ़ स्कूल मध्यान्ह भोजन रसोईया संयुक्त संघ की...

दिनदहाड़े कत्ल से दहला रायपुर: कमिश्नरेट लागू होने के बाद पहली हत्या ने खड़े किए बड़े सवाल…

रायपुर/छत्तीसगढ़ /क्राइम हाइलाइट्स :• समय कॉलोनी में युवक की चाकू...

वीरता को नमन, स्मृति को सम्मान: मुख्यमंत्री साय से मिले शहीद दीपक भारद्वाज स्मृति समिति के सदस्य…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स:कीर्ति चक्र विजेता वीर शहीद दीपक भारद्वाज...