HomeSportsविराट कोहली ने 51वां शतक लगाते हुए हासिल की 3 बड़ी उपलब्धि...

Date:

विराट कोहली ने 51वां शतक लगाते हुए हासिल की 3 बड़ी उपलब्धि…

रायपुर : 23 फरवरी 2025

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का पांचवां मुकाबला आज (23 फरवरी 2025) भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई स्थित दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया | जहां टीम इंडिया बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए छह विकेट के बड़े अंतर से जीत हासिल करने में कामयाब रही | मैच के हीरो भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली रहे | तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने कुल 111 गेंदों का सामना किया | इस बीच 90.09 की स्ट्राइक रेट से नाबाद 100 रन बनाने में कामयाब रहे | इस दौरान उनके बल्ले से सात खूबसूरत चौके निकले |

विराट कोहली नेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले दुनिया के तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं | आज के मुकाबले से पूर्व वह चौथे स्थान पर काबिज थे | मगर अब उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग को पछाड़ दिया है | पोंटिंग ने कंगारू टीम की तरफ से शिरकत करते हुए 27483 रन बनाए थे | वहीं कोहली के रनों की संख्या 27503 हो गई है | उनसे आगे अब केवल कुमार संगाकारा (28016) और सचिन तेंदुलकर (34357) हैं |

विराट कोहली ने जड़ा वनडे का 51वां शतक :

विराट कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए आज 100 रनों की नाबाद शतकीय पारी खेली | जो उनके वनडे करियर का 51वां शतक है | कोहली के बाद वनडे में सर्वाधिक शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर हैं | जिन्होंने 49 शतक लगाए हैं |  51 शतक – विराट कोहली – भारत, 49 शतक – सचिन तेंदुलकर – भारत ,32 शतक – रोहित शर्मा – भारत , 30 शतक – रिकी पोंटिंग – ऑस्ट्रेलिया , 28 शतक – सनथ जयसूर्या – श्रीलंका |

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

गॉल टेस्ट का चौथा दिन आज, भारत 178 रन आगे: श्रीलंका 284 पर ऑलआउट, 70% बारिश की संभावना…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़/ स्पोर्ट्स गॉल, श्रीलंका। भारत और श्रीलंका के बीच...

बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया में रचा इतिहास, डार्विन टेस्ट 9 विकेट से जीता; सीरीज में 1-0 की बढ़त…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ डार्विन। बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया की...