29.8 C
Raipur
Sunday, March 29, 2026

खराब ट्रैक रिकॉर्ड वाले फॉरेन फंडेड NGO के खिलाफ सख्ती का संदेश, विपक्ष ने उठाया मंशा पर सवाल …

HomeChhattisgarhखराब ट्रैक रिकॉर्ड वाले फॉरेन फंडेड NGO के खिलाफ सख्ती का संदेश,...

Date:

रायपुर : 23 फरवरी 2025 (सिटी डेस्क )

छत्तीसगढ़ के CM विष्णुदेव साय ने खराब ट्रैक रिकॉर्ड वाले फॉरेन फंडेड NGO के खिलाफ सख्ती का संदेश दिया है…विपक्ष कहता है ये सब बेकार की बाते हैं, कांग्रेस ने उल्टे मुद्दे पर सरकार की मंशा पर सवाल उठा दिया…पहली बार नहीं है जब विदेशी फंडिग, उसके मिसयूज, धर्मांतरण के लिंक पर बहस छिड़ी हो, सवाल ये है कि क्या वाकई ऐसी संस्थाओं की सीरियस मॉनिटरिंग हो रही है, क्या वास्तव में मंशा ऐसी संस्थाओं पर नकेल कसने की है, या फिर ये केवल सियासी ऐजेंडा मात्र है ?

strictness against foreign funded NGOs, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने US-AID संस्था की फंडिंग पर लगाम लगाते हुए, खुलासा किया कि, US-AID संस्था ने भारत में वोटर टर्नआउट बढ़ाने के नाम पर 182 करोड रुपए का फंड दिया…इस खुलासे के बाद देशभर में विदेशी फंडिंग वाली संस्थाओं की गतिविधियों की जांच शुरू हो गई है…इसी बीच छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि राज्य में कुछ संस्थाएं विदेशी फंडिंग का दुरुपयोग कर उसका धर्मांतरण में इस्तेमाल करती हैं… CM साय ने कहा कि सरकार तय करेगी कि प्रदेश में कोई भी NGO स्वास्थ्य या शिक्षा के नाम पर विदेशी फंडिंग का मिसयूज ना करे…वहीं, डिप्टी सीएम अरुण साव का दावा है कि जो भी धर्मांतरण या देश विरोधी काम करती हैं, उनपर कड़ा एक्शन होता है…।

इधर, सत्तापक्ष के नेताओं के बयान पर कांग्रेसने डबल इंजन सरकार पर तंज कसते हुए पूछा कि अगर पता है कि विदेशी फंडिंग का उपयोग धर्मांतरण में हो रहा है तो फिर सरकार और सीएम चुप क्यों है ? वहीं, पूर्व मंत्री अमरजीत भगत ने उल्टे ऐसे NGO का बचाव करते हुए कहा कि ऐसी संस्थाएं धर्मांतरण नहीं करती बल्कि आपात स्थिति में मदद करती हैं…।

जाहिर है प्रदेश के मुख्यमंत्री का NGO’S को विदेशी फंडिंग और उसके धर्मांतरण कनेक्शन पर बयान ना तो विपक्ष को रास आया है और ना ही ऐसे NGO’s को…कोण्डागांव,कुम्हारपारा में संचालित साथी समाज सेवी संस्था प्रमुख ने मुख्यमंत्री के बयान पर नसीहत देते हुए कहा कि सरकार को ऐसे सार्वजनिक बयानों से बचना चाहिए…सरकार के पास तो सभी संस्थाओं का पूरा वित्तीय डेटा है, दुरुपयोग हो तो जांच कर फौरन एक्शन लें…इधर, सरकार का दावा है कि धर्मांतरण पर सख्त कानून बनाने के साथ-साथ वो ऐसे NGO’s पर भी शिकंजा कस रहे हैं, सवाल ये है कि क्या वाकई सरकार के पास विदेशी फंडिग का दुरूपयोग करने वाली संस्थाओं का डेटा है ? सवाल विपक्ष के लिए भी है बिना जांच-पड़ताल के विदेशी फंडिग वाले NGO’s का पक्ष क्या केवल सियासी विरोध के लिए है ?

Join whatsapp Group: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अंबिकापुर जेल वार्ड में नियमों की अनदेखी, 2 प्रहरी निलंबित…

अंबिकापुर /छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु गंभीर बीमारी का हवाला देकर...