36.1 C
Raipur
Tuesday, March 24, 2026

दूसरा चरण: देर रात चली वोटों की गिनती, BJP का दावा- फिर 97 सीटों पर हुआ कब्जा, आज आएंगे नतीजे …

HomeChhattisgarhदूसरा चरण: देर रात चली वोटों की गिनती, BJP का दावा- फिर...

Date:

दुर्ग; 21 फरवरी2025 (एडमिन)

छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग हो गई. इसके साथ ही अब नतीजे आने भी शुरू हो गए हैं। देर रात तक प्रदेश की 43 ब्लॉक के पंचायतों में हुए चुनाव के वोटों की गिनती चलती रही. इसके बाद अब बीजेपी ने एक बार फिर से दावा किया है कि दूसरे चरण की वोटिंग में भाजपा अधिकृत व समर्थित 97 प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है । हालांकि इसके फाइनल और ऑफिशियल नतीजे आज शुक्रवार को आएंगे। 

दूसरे चरण के चुनाव और देर रात तक चली मतगणना के बाद बीजेपी ने भी ज्यादा सीटों पर जीत का दावा किया है। BJP के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव संयोजक सौरभ सिंह ने दावा करते हुए कहा है कि जिला पंचायत के दूसरे चरण के 127 सीटों पर हुए मतदान में से भाजपा अधिकृत व समर्थित 97 प्रत्याशियों ने विजय प्राप्त की है। अभी 23 तारीख को तीसरे चरण का मतदान होना है लेकिन बीजेपी ने अभी से ही 10 जिलों में बहुमत प्राप्त कर लिया है।

Join whatsapp Group: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related