33.1 C
Raipur
Sunday, May 10, 2026

सी एम मोहन यादव की सुरक्षा में चूक, फर्जी आईडी के साथ पहुंचा युवक…

HomeMadhya Pradeshसी एम मोहन यादव की सुरक्षा में चूक, फर्जी आईडी के साथ...

Date:

उज्जैन : 17 फरवरी 2025 (एम पी डेस्क )

उज्जैन में सीएम के कार्यक्रम के दौरान एक शख्स फर्जी आईडी कार्ड और वॉकी-टॉकी के साथ पकड़ा गया। वह कोट-पैंट में सरकारी अधिकारी जैसा दिखाई दे रहा था। पुलिस ने उसे हिरासत में लिया है। पुलिस इस मामले में उस शख्स से पूछताछ कर रही है।

दरअसल उज्जैन में 2 दिन पहले शनिवार को महाकाल लोक क्षेत्र में ब्रिज के लोकार्पण का कार्यक्रम में पहुंचे सीएम की सुरक्षा में एक बड़ी चूक हो गई। कार्यक्रम के दौरान एक शख्स कोट पैंट पहने गले में सरकारी आईडी कार्ड और कमर में वॉकी-टाकी लगाकर पहुंच गया था। सूट बूट में युवक को देख हर कोई उसे प्रोटोकॉल से जुड़ा हुआ मान रहा था। लेकिन जब एडिशनल एसपी नितेश भार्गव की नजर उस पर पड़ी तो वह उनकी पारखी नजर से बच नहीं पाया। उन्होंने तत्काल अपने अधीनस्थों को उस युवक को पकड़ने को कहा। युवक को हिरासत में लिया गया और पूछताछ की गई। पता चला की वह पूरी तरह से फर्जी था।

Join whatsapp Group: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मध्य प्रदेश में बढ़ी गर्मी की मार, 16 जिलों में लू का अलर्ट जारी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ डेस्क मुख्य बिंदु : प्रदेश के 16 जिलों...

भारत-अमेरिका ट्रेड डील: किसानों की आमदनी बढ़ाने और नए अवसर खोलने की दिशा में बड़ा कदम…

भोपाल /मध्यप्रदेश केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने...