30.1 C
Raipur
Monday, May 11, 2026

प्रयाग से 10 शव कोरबा पहुंचे, अश्रुपूरित परिजन …

HomeChhattisgarhप्रयाग से 10 शव कोरबा पहुंचे, अश्रुपूरित परिजन ...

Date:

कोरबा : 17 फरवरी 2025 (बिलासपुर डेस्क )

प्रयागराज में हुए एक भीषण सड़क हादसे में छत्तीसगढ़ के 10 लोगों की मौत हो गई। 2 दिनों के बाद मृतकों के 10 शव कोरबा पहुंचे। शवों के घर पहुंचते ही परिजन बिलख पड़े। छत्तीसगढ़ के श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन सहित भाजपा और कांग्रेस के कई नेताओं ने मृतकों के परिवारों से मुलाकात की। मंत्री देवांगन ने शोक व्यक्त करते हुए घोषणा की कि प्रत्येक मृतक के परिवार को एक-एक लाख की सहायता राशि देने की बात कही।

उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि मुख्यमंत्री से बातचीत कर अतिरिक्त सहायता का प्रयास किया जाएगा। साथ ही शासन की ओर से मिलने वाली नियमित सहायता राशि भी परिवारों को प्रदान की जाएगी। बता दें कि UP के प्रयागराज में शुक्रवार रात बस और बोलेरो की भीषण टक्कर में कोरबा जिले के 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 19 लोग घायल हैं। मरने वालों में पिता-पुत्र और जीजा-साले शामिल हैं। ये सभी महाकुंभ स्नान के लिए जा रहे थे।

मृतकों में संतोष सोनी,सौरभ सोनी, गंगादास वर्मा, दीपक वर्मा, इश्वरी जायसवाल, भागीरथी जायसवाल,शिवा राजपूत, राजू साहू, सोमनाथ यादव एवं अजय बंजारे रहे | कलमीडुगु में जब एक साथ 6 लोगों की अर्थी निकली, तो शवयात्रा में पूरा गांव शामिल हुआ। गांव में मातम छाया हुआ है। परिजन को रो-रोकर बुरा हाल है।

Join whatsapp Group: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

परीक्षा खत्म होते ही 48 घंटे में हॉस्टल खाली करने का आदेश, छात्रों में बढ़ी चिंता…

बिलासपुर, छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु:• गुरु घासीदास विश्वविद्यालय के वीर सावरकर...

सरकारी जमीन पर बने कमोदा रिसॉर्ट पर चला प्रशासन का बुलडोजर, कार्रवाई टली…

अंबिकापुर / छत्तीसगढ़ अंबिकापुर। शहर के चर्चित कमोदा रिसॉर्ट...

वीआईपी चौक के पास चलती सिटी बस में लगी भीषण आग, मची अफरा तफरी …

रायपुर / छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु रायपुर के वीआईपी चौक के...