26.1 C
Raipur
Wednesday, May 13, 2026

धमतरी के मतदान केंद्र में हंगामा…

HomeChhattisgarhधमतरी के मतदान केंद्र में हंगामा...

Date:

धमतरी: 17 फरवरी 2025 (सिटी डेस्क )

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के ठीक पहली रात धमतरी के अर्जुनी गांव में बड़ा हंगामा हो गया | गांव के शासकीय प्राथमिक शाला में बने मतदान केंद्र के बाहर आधी रात गांव के लोगों ने जमकर हंगामा किया | ग्रामीणों का आरोप है कि मतदान केंद्र पर तैनात पुलिस और निर्वाचन की टीम को शराब परोसी जा रही है | कुछ लोगों ने इस बात पर हंगामा शुरू किया, जिसके बाद बड़ी संख्या में भीड़ इकट्ठी हो गई और बवाल शुरू हो गया | अर्जुनी गांव में बवाल की खबर मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कराने की कोशिश की | गांववालों ने आरोप लगाया कि मतदान केंद्र के अंदर कुछ लोग गलत तरीके से आना-जाना कर रहे हैं | सिर्फ इतना ही नहीं, शराब भी पड़ोसी जा रही है | हंगामे के चलते तहसीलदार भी मौके पर पहुंचे और लोगों से बातचीत कर समझाने की कोशिश की | बावजूद इसके गांव के लोग मौके से डटे रहे |

Join whatsapp Group: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

भाजपा कोर ग्रुप का पुनर्गठन, डिप्टी सीएम विजय शर्मा और मंत्री ओपी चौधरी को मिली जगह…

रायपुर, छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन में बड़ा...