23.1 C
Raipur
Sunday, March 22, 2026

छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय के लिए वोटों की गिनती आज…

HomeChhattisgarhछत्तीसगढ़ नगरीय निकाय के लिए वोटों की गिनती आज...

Date:

रायपुर : 15 फरवरी 2025 (रायपुर डेस्क )

छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के रिजल्ट का काउंडाउन शुरू हो गया है, आज सभी 10 नगर निगमों के नतीजे आने वाले हैं. हम आपको रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग-कोरबा समेत सभी 10 नगर निगमों में महापौर और पार्षद पद के सबसे तेज नतीजे बता रहे हैं. बीजेपी और कांग्रेस में कौन आगे और कौन पीछे |

राजधानी स्थित सेजबहार शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज को बनाया गया स्ट्रांग रूम. सुबह 9 बजे से डाकमत पत्रों की गिनती होगी शुरू 9.30 बजे ईवीएम मशीन से मतों की गिनती की जाएगी. 70 वार्डों के 1095 मतदान केंद्र में मतदान के लिए लगभग 15 राउंड में गिनती. कुल 114 मतगणना टीम करेगी मतों की गिनती.मतगणना के लिए लगाए जाएंगे 104 टेबल. पोस्टल बैलेट की गणना के लिए 10 मतगणना टेबल लगेंगे. रायपुर जिला के 5 नगर पालिका, 5 नगर पंचायतों की भी होगी मतों की गिनती |

जानकारी के अनुसार शहर में किसकी सरकार बनेगी दोपहर 2 बजे तक पूरी तरह से साफ हो सकता है. सबसे पहले मेयर के नतीजे घोषित किए जाएंगे, इसके बाद पार्षदों के नामों की घोषणा की जाएगी. छत्तीसगढ़ के 10 नगर निगमों में महापौर कौन बनेगा, इसका फैसला आज होने जा रहा है. सबसे पहले सुबह 9 बजे डाक मतपत्रों की गिनती शुरू होगी. इसके बाद करीब 9.30 बजे से ईवीएम के वोटों की गिनती होगी |

Join whatsapp Group: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायपुर: आमानाका ओवरब्रिज पर चलती कार में लगी आग, बड़ा हादसा टला…

रायपुर / छत्तीसगढ़ रायपुर। राजधानी रायपुर में आज एक बड़ा...

यशराज के सदाबहार गीतों से सजेगी संगीतमय शाम, रायपुर में होगा यादों का जादुई सफर…

रायपुर / छत्तीसगढ़ मुख्य आकर्षण: ‘स्वरांक म्यूजिकल ग्रुप’ द्वारा विशेष...