आयुष्मान योजना के तहत अस्पतालों पर हुई कार्रवाई को तत्काल प्रभाव से वापस लेने IMA ने उठाई मांग…

HomeCHHATTISGARHआयुष्मान योजना के तहत अस्पतालों पर हुई कार्रवाई को तत्काल प्रभाव से...

Date:

रायपुर: 14 फरवरी 2025 (रायपुर डेस्क)

सरकार की आयुष्मान योजना में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए स्वास्थ्य विभाग ने प्रदेश के 28 अस्पतालों पर कार्यवाही की है। डॉक्टरों के संगठन इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने इस पर नाराजगी जताते हुए कार्यवाही को तत्काल प्रभाव से वापस लेने की मांग की है।

दरअसल स्वास्थ्य अमले की छापामार कार्रवाई के बाद विभाग द्वारा 15 अस्पतालों को आयुष्मान के इम्पैनल से हटा दिया गया, वहीं कुछ अन्य अस्पतालों को अलग-अलग अवधि के लिए निलंबित कर दिया गया है। इस कार्रवाई से प्रदेश के चिकित्सा जगत में हड़कंप मचा हुआ है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि इस छापे के दौरान अस्पतालों में अनेक खामियां उजागर हुई हैं, जिसके चलते यह कार्रवाई की गई है।

IMA की बैठक : इस मुद्दे को लेकर आज जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के लेक्चर हॉल में IMA की बड़ी बैठक हुई, जिसमें काफी संख्या में सदस्य और हॉस्पिटल संचालक उपस्थित थे। इस दौरान यह आरोप लगाया गया कि विभाग द्वारा अस्पताल प्रबंधन का पक्ष नहीं लिया गया, वहीं शो कॉज नोटिस का जो जवाब दिया गया उसकी पुष्टि भी नहीं की गई और सीधे कार्यवाही का आदेश जारी कर दिया गया। बैठक में इस बात पर नाराजगी जताई गई कि सरकार समय पर हमारा भुगतान नहीं कर रही है, उलटे गलत तरीके से कार्यवाही की जा रही।इस बैठक में लिए गए निर्णयों के बाद IMA ने मुख्यमंत्री के नाम पर एक ज्ञापन कलेक्ट्रेट में SDM नवीन सिंह ठाकुर को सौंपा। इसमें तीन सूत्रीय मांगें रखी गई हैं।

इसके अलावा आयुष्मान योजना के तहत अस्पतालों का बकाया भुगतान समय पर करने की मांग और अगर विलंब हुआ तो उसका ब्याज देने की मांग भी रखी गई है।

Join whatsapp Group: https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मानवाधिकार के क्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारी: कैलाश यादव बने प्रदेश संरक्षक…

रायपुर / छत्तीसगढ़ अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार फाउंडेशन में नई नियुक्ति, सेवा...

पंचम दा को संगीतमय श्रद्धांजलि: रायपुर में आज कराओके संध्या का भव्य आयोजन…

रायपुर / छत्तीसगढ़ सदाबहार गीतों से गूंजेगा मायाराम सुरजन हॉल,...

रायपुर में कांग्रेस की सक्रियता तेज: महिला कांग्रेस संगठन पर होगा बड़ा मंथन…

रायपुर / छत्तीसगढ़ अलका लांबा ने छत्तीसगढ़ दौरे की शुरुआत...