29.1 C
Raipur
Sunday, March 22, 2026

पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 450 से अधिक पेटी शराब जब्त, 4 आरोपी गिरफ्तार, 2 फरार…

HomeChhattisgarhपुलिस की बड़ी कार्रवाई: 450 से अधिक पेटी शराब जब्त, 4 आरोपी...

Date:

दुर्ग/भिलाई : 14 फरवरी 2025 (दुर्ग डेस्क)

छत्तीसगढ़ में पंचायत चुनाव में खपाने के लिए दूसरे राज्य से शराब लाया जा रहा है, इसपर पुलिस कार्रवाई के जरिए शिंकजा भी कस रही है. इस बीच दुर्ग जिले के डांडेसरा में शराब का जखीरा मिला है. वहीं पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर कुल 466 पेटी अवैध शराब जब्त किया है. मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं. जबकि दो अन्य की तलाश जारी है.

ग्राम डांडेसरा में पुलिस ने पंचायत चुनाव में खपाने के लिए धान के खेतों के बीच छिपाकर रखी गई भारी मात्रा में शराब की जब्ती की है. पुलिस ने देर रात करीब 3 बजे पुलिस ने छापेमारी कर 361 पेटी शराब बरामद की है. इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इन आरोपियों में से एक धनराज निषाद डांडेसरा और दूसरा विजय निषाद नगपुरा का निवासी है. बताया जा रहा है कि बड़ी मात्रा में शराब को रघु यादव के खेत में छिपाकर रखा गया था, जहां धान की फसल लगी हुई थी. फ़िलहाल पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है | ऐसे ही अन्य जगहों से भी जब्ती की गयी | जिसमे मोहन नगर दुर्ग: 80 पेटी, नगपुरा-25 पेटी, लेकिन 80 पेटी में मध्यप्रदेश और 361 पेटी रॉयल ब्लू शराब में गोवा का पता लिखा हुआ है

मुख्य आरोपी पंकज निषाद और एक अन्य आरोपी अभी फरार हैं. जिनकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है |

ख़बरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related