37.1 C
Raipur
Sunday, March 29, 2026

बसना नगर पंचायत अध्यक्ष के निर्वाचन पर विवाद: कांग्रेस नेता अंकित बागबाहरा ने की पुनः मतदान और FIR की मांग…

HomeChhattisgarhबसना नगर पंचायत अध्यक्ष के निर्वाचन पर विवाद: कांग्रेस नेता अंकित बागबाहरा...

Date:

महासमुंद : 13 फरवरी 2025 (महासमुंद डेस्क )

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अंकित बागबाहरा ने बसना नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के निर्वाचन को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी को लिखित शिकायत सौंपी है। शिकायत के साथ उन्होंने प्रमाण स्वरूप एक पेन ड्राइव भी जमा कराई है, जिसमें कथित अनियमितताओं के सबूत होने का दावा किया गया है। उन्होंने अध्यक्ष पद के निर्वाचन की घोषणा रोकने, पुनः चुनाव करवाने और एफआईआर दर्ज कराने की मांग की है।

अंकित बागबाहरा ने बताया कि बसना नगर पंचायत चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए चार प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया था। लेकिन स्क्रूटनी के बाद नाम वापसी की अंतिम तिथि पर तीन प्रत्याशियों ने अचानक अपने नाम वापस ले लिए, जिससे भाजपा प्रत्याशी डॉ. खुशबू अग्रवाल निर्विरोध निर्वाचित हो गईं। अंकित का आरोप है कि इस चुनाव में लोकतांत्रिक प्रक्रिया को बाधित किया गया है। उन्होंने इस मामले में दिनांक 1 फरवरी 2025 को निर्वाचन अधिकारी को पत्र लिखकर पूरे मामले की जांच कराने और सीसीटीवी फुटेज तथा कॉल रिकॉर्ड्स उपलब्ध कराने की मांग की थी। लेकिन अब तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। जब उन्होंने निर्वाचन कार्यालय से संपर्क किया, तो उन्हें केवल कार्यालय समय में जवाब देने की बात कहकर टाल दिया गया और बाद में उनका फोन भी रिसीव नहीं किया गया।

अंकित बागबाहरा ने इस पूरे मामले को लोकतंत्र की हत्या बताते हुए इसे जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 और स्थानीय निर्वाचन नियमों का उल्लंघन करार दिया है। उनके अनुसार, यदि किसी प्रत्याशी को डराकर या लालच देकर चुनाव से हटने के लिए मजबूर किया जाता है, तो इसे भ्रष्ट आचरण माना जाता है और इसके तहत एफआईआर का प्रावधान है।

अंकित ने निर्वाचन आयोग से मांग की है कि बसना नगर पंचायत के अध्यक्ष पद की घोषणा तत्काल प्रभाव से रोकी जाए। इसके अलावा मामले में संलिप्त लोगों के खिलाफ एफआईआर और नगर पंचायत अध्यक्ष पद का पुनः निष्पक्ष चुनाव कराया जाए। अंकित ने बताया कि उन्होंने इस संदर्भ में एसडीएम बसना को 1 फरवरी को सौंपे गए पत्र की छायाप्रति भी प्रस्तुत की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि इस मामले में प्रशासन निष्पक्ष कार्रवाई नहीं करता और निष्पक्ष चुनाव की प्रक्रिया सुनिश्चित नहीं की जाती, तो वे न्यायालय का दरवाजा खटखटाने से पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने कहा कि यह केवल एक चुनाव नहीं बल्कि लोकतंत्र की रक्षा का प्रश्न है, और वे इसे अंतिम समय तक लड़ने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

ख़बरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अंबिकापुर जेल वार्ड में नियमों की अनदेखी, 2 प्रहरी निलंबित…

अंबिकापुर /छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु गंभीर बीमारी का हवाला देकर...