32.1 C
Raipur
Monday, March 23, 2026

आबकारी की बड़ी कार्रवाई… 1000 पेटी अंग्रेजी शराब से भरी कंटेनर पकड़ी गई…

HomeChhattisgarhआबकारी की बड़ी कार्रवाई… 1000 पेटी अंग्रेजी शराब से भरी कंटेनर पकड़ी...

Date:

बिलासपुर: 11 फरवरी 2025 (संवाददाता)

आबकारी विभाग की स्टेट और डिविजन की संयुक्त टीम कार्रवाई करते हुए सोमवार शाम को छतौना में 1000 पेटी अंग्रेजी शराब से भरा कंटेनर जब्त किया है। शराब की कीमत का आंकलन एक करोड़ रूपयों से अधिक किया जा रहा है। विभाग की जांच में सामने आया कि यह पेटियां गोवा से भूटान भेजा जा रहा था। वहीं, संभावना यह जताई गई कि इसे चुनाव में बांटने की योजना हो सकती है।

आबकारी विभाग को सूचना मिली थी कि एक कंटेनर में अवैध शराब का परिवहन किया जा रहा है। इस पर टीम ने बिलासपुर के छतौना इलाके में नाकाबंदी कर जांच की। इस दौरान एक कंटेनर से 1000 पेटी अंग्रेजी शराब मिली और किसी बॉटल पर होलोग्राम नहीं था। शुरूआती जांच में यह तथ्य सामने आया कि शराब को स्थानीय बाजार में खपाने की प्लानिंग थी।

जांच के दौरान विभाग ने पता लगाया कि शराब की तस्करी के दौरान जय मां लक्ष्मी कोड का उपयोग किया गया। डीलरों और सप्लायरों के बीच यह कोड पहचान के लिए उपयोग किया जा रहा था, जिससे कि एक मिशन के तहत शराब को निर्धारित जगह तक सुरक्षित पहुंचाया जा सके। विभाग के अनुसार, शराब माफिया ऐसे कोड का इस्तेमाल अक्सर किया करते हैं ताकि किसी की पहचान उजागर न हो और आसानी से शराब की तस्करी हो सके।

आबकारी के इस कार्रवाई के दौरान टीम ने कंटेनर के ड्राइवर और डिलीवरी बॉय को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में यह बात सामने आई कि शराब, पंकज सिंह और जय बघेल के लिए लाई जा रही थी। वहीं, शराब तस्करी को वैध दिखाने के लिए गोवा से भूटान का फर्जी परमिट बनाया गया था।

आबकारी विभाग आगे की जांच कर रहा है। विभाग का कहना है कि चुनाव के दौरान अवैध शराब की खपत बढ़ती है, इसलिए विभाग सतर्क है। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ के बाद रैकेट से जुड़े बाकी लोगों की खोजबीन की जा रही है।

देखते रहिये,www.swatantrachhattisgarh.com

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related