21.6 C
Raipur
Sunday, March 22, 2026

धनबाद के पूर्व जीएम समेत 8 पर ED का ऐक्शन; करोड़ों के घोटाले का आरोप…

HomeJharkhandधनबाद के पूर्व जीएम समेत 8 पर ED का ऐक्शन; करोड़ों के...

Date:

झारखंड/धनबाद : 08 फरवरी 2025 (राखी श्रीवास्तव )

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने BCCL धनबाद के कुइया ओपन कास्ट प्रोजेक्ट में 22.16 करोड़ रुपए के फर्जीवाड़े को लेकर तत्कालीन जीएम फूल कुमार दुबे समेत 8 लोगों पर मनी लाउंड्रिंग का केस दर्ज किया है | इसी वर्ष ED ने धनबाद जिले के एक और मामले में भी केस दर्ज किया है | जनवरी 2019 में धनबाद CBI शाखा ने इस फर्जीवाड़े को लेकर केस दर्ज किया था | छह साल बाद ED ने मनी लाउंड्रिंग मामले में केस दर्ज किया |

बीसीसीएल ने 2015 से 2018 के दौरान माप पुस्तकों, रिकॉर्डों और बिलों में गलत प्रविष्टि दर्ज की, जिसके परिणामस्वरूप 35,30769 क्यूबिक मीटर तक ओवरबर्डन (ओबी) का अधिक निष्कासन दिखाया गया था, जिससे बीसीसीएल को 22.16 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ. सीएमपीडीआई, रांची के अधिकारियों और कोल इंडिया लिमिटेड (BBCL) धनबाद के सतर्कता विभाग के अधिकारियों की एक संयुक्त औचक निरीक्षण टीम ने इस घोटाले का खुलासा किया जब अधिकारियों ने अपने पद का दुरुपयोग करके जेवी, मेसर्स एटी लिब्रा बीपीएल, धनबाद के पक्ष में काम किया |

ईडी ने मनी लाउंड्रिंग मामले में बीसीसीएल धनबाद के बस्ताकोला क्षेत्र के पूर्व महाप्रबंधक फूल कुमार दुबे, अपर महाप्रबंधक अरविंद कुमार झा, पूर्व क्षेत्र सर्वेक्षण अधिकारी मृत्युंजय कुमार सिंह, कुइया ओपन कास्ट परियोजना के पूर्व परियोजना पदाधिकारी विष्णु कांत झा, पूर्व कोलियरी प्रबंधक निमाई चंद्र घोष, पूर्व कोलियरी प्रबंधक अरुण कुमार, पूर्व कोलियरी सर्वेयर ललन कुमार सिंह एवं मेसर्स एटी- लिब्रा बीपीएल (जेवी) को आरोपी बनाया है |

follow us on channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q follow us on facebookhttps://www.facebook.com/share/166C8TLDZZ

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

झारखण्ड के पतरातू में मिनी नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, बड़े ब्रांड के नाम पर चल रहा था खेल…

झारखण्ड/भारत हाइलाइट्स तालाटाड़ इलाके में एक्साइज विभाग की बड़ी छापेमारी नामी...

झारखंड बीजेपी को मिलेगा नया प्रदेश अध्यक्ष, 20 जनवरी से पहले चुनाव संभव…

झारखण्ड हाइलाइट बॉक्स:संगठन पर्व के तहत झारखंड बीजेपी के प्रदेश...

क्या झारखंड बन रहा है नकली शराब का गढ़? सरायकेला-खरसावां में अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़…

झारखण्ड/स्वतंत्र छतीसगढ़ डिजिटल डेस्क झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में...