31.1 C
Raipur
Sunday, March 22, 2026

वक्फ बोर्ड की संपत्तियों का खुलासा जल्द, 12 फरवरी तक देना होगा ब्योरा…

HomeChhattisgarhवक्फ बोर्ड की संपत्तियों का खुलासा जल्द, 12 फरवरी तक देना होगा...

Date:

रायपुर : 07 फरवरी 2025 (भूषण )

छत्तीसगढ़ में वक्फ की संपत्तियों का बहुत जल्द खुलासा होने वाला है | इसके लिए वक्फ बोर्ड के सीईओ ने राज्य के सभी मुतवल्लियों को पत्र भेजा है | इसमें सीईओ द्वारा मुतवल्लियों से मस्जिदों, मदरसों, दरगाहों, कब्रिस्तानों, दुकानों, कृषि भूमि, स्कूलों, और प्लॉट्स की जानकारी भेजने के निर्देश दिए गए हैं | 

12 फरवरी तक देना होगा दस्तावेज : छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के सीईओ ने मुतवल्लियों से वक्फ संपत्तियों की सभी प्रकार की विस्तृत जानकारी मांगी है | इसमें मस्जिदें, मदरसे, दरगाहें, कब्रिस्तान, कृषि भूमि, दुकानें, स्कूल और प्लॉट्स से संबंधित सभी संपत्तियों का ब्यौरा मांगा गया है | इन दस्तावेजों को 12 फरवरी तक भेजने को कहा गया है | वक्फ संपत्तियों की सुरक्षा करने के लिए इनकी जानकारी सेंट्रल पोर्टल में अपलोड की जाएंगी | जानकारी के मुताबिक, पिछले दिनों संयुक्त संसदीय समिति वक्फ, लोकसभा सचिवालय और सचिव भारत सरकार के अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय नई दिल्ली की अध्यक्षता में एक बैठक संपन्न हुई | इस बैठक में राज्यों के प्रमुख सचिव और सचिव और सीईओ वक्फ मौजूद रहे | बैठक में सचिव से सभी को यह निर्देश दिया कि राज्यों में वक्फ की संपत्तियों का डिजिटाइजेशन IIT दिल्ली द्वारा किया जाएगा |

भारत सरकार अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय के निर्देशानुसार संपत्तियों की जानकारी सेंट्रल पोर्टल पर अपलोड की जाएगी | ताकि वक्फ संपत्तियों की सुरक्षा की जा सके | हालांकि, सेंट्रल पोर्टल में वहीं संपत्तियां अपलोड हो पाएंगी, जो राजस्व अभिलेखों में वक्फ संपत्तियों के रूप में दर्ज होगी | इसके लिए 12 फरवरी तक वक्फ संपत्तियों का दस्तावेज उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है | दस्तावेज उपलब्ध कराने की पूरी जिम्मेदारी मुतवल्ली और इंतेजामिया कमेटी की होगी |

एक रिपोर्ट के मुताबिक, छत्तीसगढ़ के वक्फ बोर्ड के पास इस समय दस हजार करोड़ से अधिक की संपत्ति है | रिपोर्ट की मानें तो इसमें से अस्सी प्रतिशत से अधिक पर अवैध कब्ज़ा किया गया है | इन जमीनों को आम जनता के फायदे के लिए दिया गया था | लेकिन उसकी जगह इनका इस्तेमाल व्यवसायिक उपयोग में किया जा रहा है | इसी को लेकर वक्फ बोर्ड को राज्य बोर्ड को जवाब देना है कि कौन-कौन सी संपत्ति उनके पास है | इससे यह भी खुलासा हो जाएगा कि वक्फ बोर्ड की जमीन पर किसका-किसका कब्जा है |

follow us on channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q follow us on facebookhttps://www.facebook.com/share/166C8TLDZZ

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related