HomeCHHATTISGARHछत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री के फेमस एक्टर और BJP नेता राजेश अवस्थी का...

Date:

छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री के फेमस एक्टर और BJP नेता राजेश अवस्थी का निधन…

रायपुर : 03 फरवरी 2025 (स्वतंत्र छत्तीसगढ़ )

छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री के छत्तीसगढ़ी अभिनेता और भाजपा नेता राजेश अवस्थी का गरियाबंद में निधन हो गया | महज 42 साल की उम्र में छत्तीसगढ़ी अभिनेता राजेश अवस्थी का हार्ट अटैक से निधन हो गया | इनके निधन पर बीजेपी नेताओं ने शोक जताया है | आज राजधानी रायपुर के मारवाड़ी श्मशाम घाट में दोपहर के समय उनकी अंतिम विदाई दी जाएगी |

बता दें कि दिल का दौरा पड़ने से छालीवुड के जाने माने कलाकार और बीजेपी नेता  राजेश अवस्थी का रविवार देर रात 11 बजे गरियाबंद में निधन हो गया | छत्तीसगढ़ी फिल्म कलाकार राजेश अवस्थी के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, मंत्री, विधायक और पार्टी के नेताओं ने शोक जताया है |

छत्तीसगढ़ी फिल्म अभिनेता कम उम्र में ही बड़ी जिम्मेदारी संभाल रहे थे | उन्हे भारतीय जनता पार्टी में सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई थी | इसके अलावा अभिनेता राजेश अवस्थी फिल्म विकास निगम के अध्यक्ष भी रह चुके हैं | छालीवुड के फेमस कलाकार व प्रोड्यूसर डायरेक्टर थे | उनका जाना छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री के साथ बीजेपी के लिए बड़ी क्षति मानी जा रही है |

follow us on channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q follow us on facebookhttps://www.facebook.com/share/166C8TLDZZ 

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

नौकरी लगाने के नाम पर 5.50 लाख की ठगी, पैसे मांगने पर धमकी देने का आरोप; एक आरोपी गिरफ्तार…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ लखनपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सुपरवाइजर की...

छत्तीसगढ़ में अब महंगी हुई RTO की 15 सेवाएं, बस परमिट 4 गुना महंगा; जानिए नई फीस…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ रायपुर: छत्तीसगढ़ में परिवहन विभाग की 15...

रायपुर में 13वीं बार सजा ‘तिझारिन’ का रंग, महिलाओं ने बिखेरा प्रतिभा का जलवा…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ तीजा पर्व पर संगी मितान सेवा संस्थान...