नक्सलियों के वर्कर्स गिरफ्तार, विधानसभा चुनाव में किया था विस्फोट, हेड कांस्टेबल हुआ था शहीद …

HomeCHHATTISGARHनक्सलियों के वर्कर्स गिरफ्तार, विधानसभा चुनाव में किया था विस्फोट, हेड कांस्टेबल...

Date:

रायपुर : 30 जनवरी 2025 (स्वतंत्र छत्तीसगढ़)

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने गुरुवार को 2023 छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) विस्फोट के आरोपी प्रतिबंधित सीपीआई (माओवादी) संगठन के दो ओवरग्राउंड वर्कर्स (ओजीडब्ल्यू) को गिरफ्तार किया | गिरफ्तार किए गए लोगों में धनेश राम ध्रुव उर्फ ​​गुरु जी और रामस्वरूप मरकाम शामिल हैं | आरोप है कि पकड़े गए दोनों लोग नक्सलियों के लिए काम करते थे और उनके सहयोगी थे |

 पकड़े गए दोनों नक्सल सहयोगियों ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावों के दौरान गरियाबंद जिले के बड़ेगोबरा गांव में विस्फोट किया था | आईईडी विस्फोट 17 नवंबर 2023 को किया गया था | माओवादियों के किए गए धमाके में चुनाव ड्यूटी पर तैनात भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) का एक हेड कांस्टेबल शहीद हो गया था | जिस वक्त ये धमाका किया गया उस वक्त मतदान दल वोटिंग कराकर वापस लौट रहा था | मतदान दल के साथ सुरक्षा में तैनात जवान भी शामिल थे | घटना गरियाबंद जिले के बड़ेगोबरा गांव में हुआ था |

एनआईए जांच के अनुसार हमले की योजना नक्सलियों के केंद्रीय समिति के सदस्य गणेश ने बनाई थी | उइके और मनोज तथा विशेष क्षेत्रीय समिति के सदस्य सत्यम गावड़े को राज्य में विधानसभा चुनावों के बहिष्कार के लिए नक्सली संगठन के आह्वान के बाद गिरफ्तार किया गया | विस्फोट को नक्सलियों के गोबरा दलम के कार्यकर्ताओं ने बड़ेगोबरा और छोटेगोबरा गांवों के ओजीडब्ल्यू के सहयोग से अंजाम दिया था | यह मामला शुरू में मैनपुर पुलिस थाने में दर्ज किया गया था जिसे पिछले साल 22 फरवरी को एनआईए ने अपने हाथ में ले लिया था | दिसंबर 2024 में एजेंसी ने मामले में 10 आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया, जिसमें आगे की जांच जारी है |

follow us on channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q follow us on facebookhttps://www.facebook.com/share/166C8TLDZZ

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मानवाधिकार के क्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारी: कैलाश यादव बने प्रदेश संरक्षक…

रायपुर / छत्तीसगढ़ अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार फाउंडेशन में नई नियुक्ति, सेवा...

पंचम दा को संगीतमय श्रद्धांजलि: रायपुर में आज कराओके संध्या का भव्य आयोजन…

रायपुर / छत्तीसगढ़ सदाबहार गीतों से गूंजेगा मायाराम सुरजन हॉल,...

रायपुर में कांग्रेस की सक्रियता तेज: महिला कांग्रेस संगठन पर होगा बड़ा मंथन…

रायपुर / छत्तीसगढ़ अलका लांबा ने छत्तीसगढ़ दौरे की शुरुआत...