27.1 C
Raipur
Monday, March 23, 2026

रमेश पटेल के निर्विरोध निर्वाचन कि खबर से भाजपा में ख़ुशी का माहौल …

HomeChhattisgarhरमेश पटेल के निर्विरोध निर्वाचन कि खबर से भाजपा में ख़ुशी का...

Date:

बिलासपुर : 30 जनवरी 2025 (स्वतंत्र छत्तीसगढ़ )

दरअसल, नगर निगम के मंगला स्थित वार्ड क्रमांक 13 दीनदयाल नगर में कांग्रेस ने श्याम पटेल को प्रत्याशी बनाया था। जिन्होंने ओबीसी सीट से अपना नामांकन दाखिल किया था। लेकिन, कांग्रेस प्रत्याशी श्याम पटेल ने नामांकन पत्र के साथ अपनी जाति प्रमाणपत्र जमा नहीं किया था। इस पर भाजपा के प्रत्याशी रमेश पटेल ने आपत्ति दर्ज कराई। इसी तरह इस वार्ड से आम आदमी पार्टी के पार्षद प्रत्याशी नर्मदा पटेल ने भी नामांकन जमा किया था। बुधवार को स्क्रूटनी के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने दोनों के नामांकन को खारिज कर दिया। इसके बाद अब वार्ड में भाजपा प्रत्याशी रमेश पटेल के अलावा कोई प्रत्याशी नहीं रह गया है। ऐसे में उसका निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है।

कांग्रेस के पास कार्यकर्ता नहींविधायक शुक्ला

पार्षद के निर्विरोध निर्वाचन की खबर से भाजपा में उत्साह का माहौल है। बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने इसे भाजपा का विजय द्वार बताते हुए कहा कि बिलासपुर नगर निगम में पिछले पांच वर्षों के भ्रष्टाचारी नेताओं के लिए इस बार पार्षद प्रत्याशी के लिए कार्यकर्ता खोजना मुश्किल था। यही वजह है कि हड़बड़ी में वे अपने प्रत्याशी से जरूरी दस्तावेज भी पूरा नहीं करा पाए। बिलासपुर निगम में 30 से 35 कांग्रेस प्रत्याशी ऐसे हैं, जो जबरिया चुनाव मैदान में धकेल दिए गए हैं। वहीं जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ने कहा कि यह अप्रत्याशित घटनाक्रम कांग्रेस की नाकामियों को उजागर करती है। आज प्रमुख विपक्षी पार्टी के पास कोई रणनीति नहीं है। आपसी कलह और हार की निराशा से घिरे हुए कांग्रेस नेता टिकट बांटने के पूर्व उनकी योग्यता पर भी विचार नहीं कर सके।

follow us on channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  follow us on facebookhttps://www.facebook.com/share/166C8TLDZZ

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related