21.2 C
Raipur
Monday, March 23, 2026

पार्षद पद के प्रत्याशी श्याम पटेल का नामांकन निरस्त होने के बाद, कांग्रेस ने श्याम पटेल को 6 साल के लिए किया निष्कासित…

HomeChhattisgarhपार्षद पद के प्रत्याशी श्याम पटेल का नामांकन निरस्त होने के बाद,...

Date:

धमतरी : 30 जनवरी 2025 (स्वतंत्र छत्तीसगढ़)

वार्ड क्रमांक 13 के कांग्रेस प्रत्याशी श्याम पटेल का नामांकन निरस्त होने से पार्टी को यह तो बात सामने आ गई है, कि नामांकन भरने में कांग्रेसियों ने गंभीरता नहीं दिखाई है। इससे कांग्रेस पदाधिकारियों की फजीहत भी हो रही है। यह भी चर्चा है कि कि बीजेपी के बड़े नेता से सेटिंग कर जानबूझ कर ऐसा किया गया है, जिसके कारण प्रत्याशी ने नामांकन पत्र के साथ अपनी जाति प्रमाणपत्र प्रस्तुत नहीं किया। पार्षद पद के प्रत्याशी श्याम पटेल का नामांकन निरस्त होने के बाद कांग्रेस नेताओं की जमकर किरकिरी हो रही है। इसे संगठन की नाकामी के रूप में देखा जा रहा है।

वही नामांकन खारिज होने के बाद कांग्रेस ने पूर्व पार्षद श्याम पटेल को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। उस पर आरोप है कि नामांकन में ओबीसी प्रमाण पत्र जमा नहीं करना पार्टी विरोधी गतिविधि की श्रेणी में आता है। यह भी आरोप है कि श्याम पटेल ने बीजेपी को सीधा लाभ पहुंचाने के लिए जानबूझकर ऐसा किया है। यही वजह है कि जिलाध्यक्ष विजय केशरवानी ने पत्र जारी कर उसे छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।

follow us on channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  follow us on facebookhttps://www.facebook.com/share/166C8TLDZZ

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related