37.1 C
Raipur
Monday, March 30, 2026

बड़ा खुलासा : साजिश जिसके निशाने पर है पूरा देश, बस एक इशारा मिलते ही मच सकता है कोहराम…

HomeJharkhandबड़ा खुलासा : साजिश जिसके निशाने पर है पूरा देश, बस एक...

Date:

झारखंड/रांची: 30 जनवरी 2025 (राखी श्रीवास्तव )

इस बात में कोई संदेह नहीं है, कि राष्ट्र विरोधी ताकतें भारत का माहौल ख़राब करने में लगी हुई है। ऐसे मामले कभी – भी शुरू हो सकते है, ऐसे में भारतीय एजेंसियां लगातार सतर्कता बरत रही है। दिल्ली स्पेशल सेल और झारखंड एटीएस के रडार पर अब भी 15 ऐसे संदिग्ध हैं जो झारखंड में मौजूद हैं। सिर्फ संकेत मात्र मिलने पर ये कभी भी अपने नापाक मंसूबों को अंजाम दे सकते हैं। झारखंड की राजधानी रांची के चान्हो थाना क्षेत्र के साथ साथ बरियातू क्षेत्र से पूर्व में हुई गिरफ्तारियों से कुछ यही खुलासा हुआ है। गिरफ्तार आरोपियों से हुई कड़ी पूछताछ और उनके पास से मिली जानकारियों के आधार पर झारखंड एटीएस और दिल्ली स्पेशल सेल के अधिकारी लगातार पड़ताल कर रहे हैं। जिसके जरिए ही ये बात सामने आई है कि झारखंड में अब भी इनके संपर्कों के कम से कम 15 लोग हैं जो संदेश मिलने के बाद आतंक के नापाक मंसूबों को अंजाम दे सकते हैं। इस कारण एटीएस इन लोगों पर पैनी निगाह रखे हुए है। टेक्निकल और फिजिकल तौर से इनकी गतिविधियों पर नजर रखा जा रहा है। इनको लेकर लगातार एहतियात बरती जा रही है।

पिछले दिनो जो इस आतंकी मॉड्यूल का सदस्य शाहबाज गिरफ्तार हुआ था वो महुआडांड़ में अपनी पहचान छिपाकर राज मिस्त्री का काम कर रहा था। ऐसे ही कई लोग लगे हुये है। हालांकि, एटीएस की टीम उसपर लगातार निगाह बनाए हुए थी जिस कारण उसकी गिरफ्तारी संभव हो पाई। झारखंड एटीएस एसपी ऋषभ झा ने बताया कि पूर्व में गिरफ्तार किए गए आतंकियों के मोबाईल और अन्य डिजिटल इक्विपमेंट की जांच में कई अहम जानकारियां मिली थी और उन डिजिटल इक्विपमेंट की फोरेंसिक जांच में भी कई खुलासे हुए हैं। इसे लेकर फिलहाल जांच और सत्यापन का कार्य किया जा रहा है। इसके सम्पर्क के जरिये अन्य लोगों तक भी जांच एजेंसियां पहुंचने का प्रयास कर रही है।

15 संदिग्ध भी एटीएस के रडार पर :

अब तक की जांच में गिरफ्तार रेडियोलॉजिस्ट डॉक्टर इश्तियाक से प्रभावित होकर रांची के चान्हो, लोहरदगा के कुड़ू और हजारीबाग के युवक अलकायदा से जुड़े थे। वहीं, डॉक्टर के द्वारा ही इन लोगों को ट्रेनिंग के लिए राजस्थान भेजा गया था। रांची से डॉ इश्तियाक अहमद, मतिउर रहमान, रिजवान बाबर, फैजान अहमद और शाहबाज को गिरफ्तार किया जा चुका है जबकि इनके साथ कनेक्शन को लेकर अन्य 15 लोग भी एटीएस के रडार पर है। ऐसे ही कई लोग यहाँ स्लीपर सेल बनकर अपने कार्यों को अंजाम देने में लगे हुये है |

follow us on channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q follow us on facebookhttps://www.facebook.com/share/166C8TLDZZ

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

झारखण्ड के पतरातू में मिनी नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, बड़े ब्रांड के नाम पर चल रहा था खेल…

झारखण्ड/भारत हाइलाइट्स तालाटाड़ इलाके में एक्साइज विभाग की बड़ी छापेमारी नामी...

झारखंड बीजेपी को मिलेगा नया प्रदेश अध्यक्ष, 20 जनवरी से पहले चुनाव संभव…

झारखण्ड हाइलाइट बॉक्स:संगठन पर्व के तहत झारखंड बीजेपी के प्रदेश...

क्या झारखंड बन रहा है नकली शराब का गढ़? सरायकेला-खरसावां में अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़…

झारखण्ड/स्वतंत्र छतीसगढ़ डिजिटल डेस्क झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में...