26.9 C
Raipur
Sunday, March 29, 2026

‘अविनाश आशियाना’ में मनाया गणतंत्र पर्व, प्रीति साहू ने फहराया तिरंगा…

HomeChhattisgarh'अविनाश आशियाना' में मनाया गणतंत्र पर्व, प्रीति साहू ने फहराया तिरंगा...

Date:

रायपुर : 26 जनवरी 2025 (स्वतंत्र छत्तीसगढ़ )

हमारी परंपरा में जननी जन्मभूमिश्च स्वर्गादपि गरीयसी की बात कही गई है। जननी और जन्मभूमि स्वर्ग से बढ़कर हैं। हमारी इस सुंदर धरती भारत माता के 76 वें गणतंत्र दिवस का उत्सव मनाने, हम सब आज एकत्र हुए हैं। हम सौभाग्यशाली हैं कि हमें इस धरती में जन्म लेने का पुण्य मिला। हमारा सौभाग्य इस बात को लेकर भी है कि हम एक स्वतंत्र धरती में एक सबसे अच्छे संविधान की छांव में सुकून का जीवन बिता रहे हैं। हमारे स्वातंत्र्य वीरों और शहीदों के साहस और बलिदान के कारण यह सब संभव हो पाया  । उन्होंने अपना पूरा जीवन देश की आजादी के लिए न्यौछावर कर दिया। हम आभारी हैं, उन संविधान निर्माताओं के प्रति, जिन्होंने एक गणतांत्रिक राज्य में नागरिक के रूप में हम सबकी गरिमा को सुरक्षित करने वाला संविधान बनाया। हम आभारी हैं, उन लोकतंत्र सेनानियों के प्रति, जिन्होंने संविधान के स्तंभ को कठिन परिस्थितियों में भी थामे रखा।

राजधानी के महोबा बाजार स्थित ‘अविनाश आशियाना ‘(कबीर नगर ) के रहवासियों के द्वारा गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर कॉलोनी के श्रीमति प्रीति साहू ने झंडावंदन कर तिरंगे को सलामी दी। एवं सभी उपस्थित सदस्यों को संबोधित करते हुवे शहीद महापुरुषों को याद किया | उन्होंने कॉलोनी के सभी सदस्यों समेत प्रदेशवासियों को गणतंत्र पर्व की बधाई देते हुए भारतीय गणतंत्र का सम्मान बनाए रखने की अपील की। इस मौके पर अविनाश आशियाना के संचालक मंडल के सदस्य परिवार सहित सभी गणमान्य उपस्थित रहे।

ख़बरों से अपडेट रहने के लिए हमसे जुड़ें,

Follow us on whatsapp channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q  Follow us on Facebook: https://www.facebook.com/share/166C8TLDZZ/

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अंबिकापुर जेल वार्ड में नियमों की अनदेखी, 2 प्रहरी निलंबित…

अंबिकापुर /छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु गंभीर बीमारी का हवाला देकर...