26.9 C
Raipur
Sunday, March 29, 2026

छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण का मामला, ओड़िशा से आया था पास्टर, 6 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही पुलिस…

HomeChhattisgarhछत्तीसगढ़ में धर्मांतरण का मामला, ओड़िशा से आया था पास्टर, 6 लोगों...

Date:

रायगढ़: 18 जनवरी 2025 (रायगढ़ डेस्क)

जिले के आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र लैलूंगा में एक चंगाई सभा के जरिए धर्मांतरण करने का मामला सामने आया है। बजरंग दल के सदस्यों की सूचना के बाद लैलूंगा पुलिस पास्टर सहित उसके 6 साथियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक, रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम बांसटांक में आज दोपहर पड़ोसी राज्य ओडिशा से एक पास्टर अपने साथियों के साथ गांव पहुंचकर चंगाई सभा के जरिए भोलेभाले ग्रामीणों का धर्मांतरण करा रहा था। इसकी सूचना के बाद बजरंग दल के सदस्य पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

बताया जा रहा है कि बजरंग दल के अलावा गांव के अन्य ग्रामीणों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची लैलूंगा पुलिस ने पास्टर सहित उसके 6 साथियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। साथ ही लैलूंगा की पूर्व जनपद सदस्य लोकेश्वर सिदार भी उक्त मामले में रिपोर्ट लिखाने थाने पहुंच चुकी है।

खबरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अंबिकापुर जेल वार्ड में नियमों की अनदेखी, 2 प्रहरी निलंबित…

अंबिकापुर /छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु गंभीर बीमारी का हवाला देकर...