34.1 C
Raipur
Sunday, March 29, 2026

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025: नामांकन से पहले CM आतिशी का रोड शो, कल दाखिल करेंगी नामांकन …

HomeNationalदिल्ली विधानसभा चुनाव 2025: नामांकन से पहले CM आतिशी का रोड शो,...

Date:

नई दिल्ली : 13 जनवरी 2025 (स्वतंत्र छत्तीसगढ़ )

दिल्ली की सीएम आतिशी ने दिल्ली की कालकाजी विधानसभा सीट से नामांकन से पहले सोमवार को एक बड़ा रोड शो निकाला | सैकड़ों आप कार्यकर्ताओं ने बैंड बाजा बजाते हुए नाचते हुए और अपने नेता के समर्थन में नारेबाजी करते हुए दिखाई दिए | यही नहीं, आतिशी ने नामांकन रैली में क्षेत्र के लोगों का हाथ मिलाकर अभिवादन किया, जिसमें उन्होंने अपने ट्वीटर पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, ‘कालकाजी के लोग एक बार फिर ईमानदारी की राजनीति चुनेंगे | ’कालकाजी विधानसभा सीट से कल अपना नामांकन दाखिल करेंगी |

सीएम आतिशी ने कहा, “पिछले 5 सालों में, आप विधायक, मंत्री और अब दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में मेरे साथ खड़े रहे हैं | आपके आशीर्वाद और समर्थन के बिना यह सब संभव नहीं हो पाता | एक युवा, शिक्षित महिला के रूप में, आपके विश्वास और दान ने मुझे राजनीति में करियर की कल्पना करने में सक्षम बनाया है – एक रास्ता जिस पर मैं अकेले नहीं चल सकती थी, अब जब हम एक और चुनाव अभियान के सामने हैं, मुझे फिर से आपका समर्थन चाहिए | मेरे क्राउड फंडिंग अभियान में भाग लेने के लिए कृपया इस लिंक को साझा करें: http://atishi.aamaadmiparty.org. हम सब मिलकर प्रगति और उम्मीद की इस राह पर चल सकते हैं |

इस बीच, दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए क्राउडफंडिंग अभियान शुरू करने के 24 घंटे के भीतर 19.28 लाख रुपये ऑनलाइन दान में जुटाए हैं, उन्होंने कालकाजी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़कर अपने चुनाव अभियान निधि के रूप में 40 लाख रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा है | 13 जनवरी सुबह 11 बजे तक, पार्टी के दान पृष्ठ पर 443 लोगों ने 19,26,427 रुपये का दान दिया, जो पार्टी की “ईमानदार राजनीति” का समर्थन करते हुए दिया गया था | आतिशी ने पहले क्राउडफंडिंग का सहारा लेते हुए कहा कि पार्टी व्यापारियों से पैसे नहीं लेती है |

ख़बरें और भी …

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

पेट्रोल-डीजल पर टैक्स में बड़ी कटौती, क्या आम जनता को मिलेगी स्थायी राहत?

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ मुख्य बातें पेट्रोल पर विशेष अतिरिक्त उत्पाद...

तेल की कीमतों में उछाल: पेट्रोल-डीजल फिर महंगे: पश्चिम एशिया संकट का सीधा असर भारतीय जेब पर…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ डेस्क /छत्तीसगढ़ हाइलाइट : नायरा एनर्जी ने पेट्रोल...