32.1 C
Raipur
Wednesday, May 13, 2026

गरियाबंद में ट्रक चालक ढाबे में बेच रहे थे सरकारी धान; छापेमारी के दौरान 15 बोरी जब्त…

HomeChhattisgarhगरियाबंद में ट्रक चालक ढाबे में बेच रहे थे सरकारी धान; छापेमारी...

Date:

गरियाबंद : 10 जनवरी 2025 ( स्वतंत्र छत्तीसगढ़ )

गरियाबंद में धान परिवहन में हेराफेरी का मामला सामने आया है। खरीदी केंद्र से संग्रहण केंद्र के लिए भेजी गई धान की बोरिया कोयबा के एक ढाबे से बरामद हुई है। खाद्य निरीक्षक के छापेमार कार्रवाई के दौरान ढाबे से 15 बोरा धान और 165 लीटर डीजल मिला है, वही ट्रक ड्राइवर फरार है। पूछताछ में ढाबा संचालक के पास कोई लीगल पेपर नहीं

मैनपुर के अमलीपदर और गोहरापदर खरीदी केंद्र से धान लोड कर संग्रहण के लिए भेजा जा रहा था। बारदाना में लगे मुहर के आधार पर पहचान की गई है। खाद्य निरीक्षक अफसर ने पंचनामा कर आगे की कार्रवाई के लिए आला अफसरों को निर्देशित किया है।

सरकारी धान की हेराफेरी की शिकायत

खरीदी केंद्र से धान भर कर संग्रहण केंद्र के लिए निकली ट्रक अक्सर कोयबा में नेशनल हाइवे से लगे एक ढाबे में रुका करती थी। शिकायत है कि यहां ढाबा संचालक के साथ मिल सरकारी धान में हेरफेर किया जाता था। सूचना के बाद खाद्य विभाग ने छापा मारा।

मैनपुर एएफओ कुसुम लता ने कहा कि पंचनामा कर प्रतिवेदन जिला अधिकारी को भेजा जा रहा है, निर्देश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

अब तक 10 ट्रक गायब हुई धान

बता दे कि देवभोग अमलीपदर संग्रहण केंद्र से अब तक 10 ट्रक धान गायब हो चुकी है। कुछ केस में आरोपी पकड़े गए है पर कुछ मामले अभी तक नहीं सुलझे है। परिवहन के लिए टेंडर किसी का भी लगे पर कुंडेल में नवापारा के स्थानीय एक ट्रांसपोर्टर को जिम्मा दिया जाता है। पहले धान भरे ट्रक के गायब करने के मामले में ट्रांसपोर्टर पर कार्रवाई हो चुकी है।

रास्ते में गायब हो रहे धान पर हर्जाना खरीदी केंद्र देगी

खरीदी केंद्र से जितना भी वजन भेजा जाए उसको संग्रहण केंद्र में दोबारा वजन कराया जाता है। मात्रा में अंतर की भरपाई संग्रहण केंद्र वाले खरीदी केंद्र से कराते है। रास्ते में गायब हो रहे धान पर हर्जाना खरीदी केंद्र से लिया जाता है। खरीदी केंद्र प्रभारियों ने खरीदी केंद्र से धरम काटा किए गए पर्ची को मान्य करने की जायज मांग भी की है।

खबरे और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

भाजपा कोर ग्रुप का पुनर्गठन, डिप्टी सीएम विजय शर्मा और मंत्री ओपी चौधरी को मिली जगह…

रायपुर, छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन में बड़ा...