30.1 C
Raipur
Thursday, March 26, 2026

छत्तीसगढ़ में ऑनलाइन काम का विरोध: पटवारी और राजस्व निरीक्षक हड़ताल पर…

HomeChhattisgarhछत्तीसगढ़ में ऑनलाइन काम का विरोध: पटवारी और राजस्व निरीक्षक हड़ताल पर...

Date:

छत्तीसगढ़ में पटवारी और राजस्व निरीक्षक हड़ताल पर है। जिसके कारण राजस्व विभाग के काम प्रभावित हो रहे हैं। इनकी मांग यह है कि ​​​​​​ऑनलाइन काम के बदले इंटरनेट डेटा रिचार्ज संबंधित भुगतान मिलना चाहिए, नहीं तो वे ऑनलाइन काम नहीं करेंगे। पटवारी बीते 16 दिसंबर से हड़ताल पर हैं। वहीं गुरुवार से राजस्व निरीक्षक हड़ताल पर चले गए हैं। जिसके कारण लोग नक्शा, खसरा के काम के लिए भटक रहे हैं। साथ ही नामांतरण के साथ साथ राजस्व के अन्य काम भी प्रभावित हो रहे हैं।

बता दें कि रायपुर जिले में राजस्व से संबंधित करीब 9 हजार से ज्यादा मामले पेंडिंग हैं। पटवारी कार्यालय में तो बैठ रहे हैं, लेकिन ऑनलाइन काम नहीं कर रहे हैं। वहीं अब राजस्व निरीक्षक भी ऑनलाइन काम का बहिष्कार कर रहे हैं। आरआई (राजस्व निरीक्षक) ने भी इसी मुद्दे को लेकर शासन को पत्र लिखा है। इनकी मांग है कि ऑनलाइन काम के बदले इन्हें भी इंटरनेट डेटा रिचार्ज की सुविधा दी जाए।

पटवारी और राजस्व विभाग में ऑनलाइन काम नहीं होने के कारण नक्शा, बटांकन अप्रूवल, फसल कटाई प्रयोग, कृषि संगणना, ​डिजिटल क्रॉप सर्वे, गिरदावरी, जिओ रिफ्रेसिंग, जैसे कामों का प्रभावित हो रहे हैं।

ख़बरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related