भिलाई सड़क हादसे में आरक्षक की मौत, हेलमेट नहीं पहनने से सिर में लगी गंभीर चोट…

HomeCHHATTISGARHभिलाई सड़क हादसे में आरक्षक की मौत, हेलमेट नहीं पहनने से सिर...

Date:

भिलाई-दुर्ग: 26 दिसंबर 2024 (स्वतंत्र छत्तीसगढ़ )

भिलाई में बीती रात सड़क हादसे में एक आरक्षक की मौत हो गई । अपनी ड्यूटी खत्म कर आरक्षक अपने घर जा रहा था, इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे ट्रांसफार्मर से टकरा गई ।

ट्रांसफार्मर से टकराई तेज रफ्तार बाइक: सुपेला टीआई राजेश मिश्रा ने बताया कि आरक्षक का नाम उपेंद्र तिवारी है । वह बुधवार रात 12 बजे के आसपास अपनी बाइक CG 07 AW 2208 से अकेले हरि नगर स्थित अपने घर जा रहा था । वह हरि नगर से थोड़ा पहले क्रिश 2 होटल के पास पहुंचा ही था कि उसकी तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे लगे ट्रांसफर्मर से टकरा गई । इसके बाद उपेंद्र नाली में गिर गया. इस हादसे में उसके सिर पर गहरी चोट आई ।

अस्पताल पहुंचने से पहले हुई मौत: घटना की सूचना के बाद सुपेला और स्मृति नगर पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची । गंभीर घायल आरक्षक को बेहोशी की हालत में तुरंत चंदूलाल चंद्राकर मेमोरियल हॉस्पिटल पहुंचाया गया । वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया ।

हेलमेट नहीं पहनने से गई जान: उपेंद्र तिवारी 2007 बैच का सिपाही था और मूलतः उत्तर प्रदेश के गोरखपुर रहने वाला था । भिलाई के हरिनगर में वह अपनी पत्नी व दो बच्चों के साथ रहता था । फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है । पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा । बताया जा रहा है कि बाइक चलाते समय आरक्षक ने हेलमेट नहीं लगाया था । जिसके कारण चोट उसके सिर पर लगी और उसकी मौत हो गई ।

खबरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

लोकतंत्र सेनानियों को मिला सम्मान, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बोले- आपातकाल का दौर कभी नहीं भुलाया जा सकता…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस आपातकाल स्मृति दिवस पर लोकतंत्र सेनानियों का भव्य सम्मान...

रास्ते से अगवा कर घर में बनाया बंधक! खाट के नीचे बंधी मिली 22 वर्षीय युवती, आरोपी फरार…

आरंग/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस 22 वर्षीय युवती के कथित अपहरण और बंधक बनाए...

भिलाई स्टील प्लांट में 119 कर्मियों का सम्मान, नेहरू अवार्ड से बढ़ा हौसला…

भिलाई/छत्तीसगढ़ उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को मिला...