बलरामपुर में भीड़ ने लूटा डीजल टैंकर, घाटी में पलटी थी गाड़ी…

HomeCHHATTISGARHबलरामपुर में भीड़ ने लूटा डीजल टैंकर, घाटी में पलटी थी गाड़ी...

Date:

बलरामपुर : 21 नवम्बर 2024 (स्वतंत्र छत्तीसगढ़)

बसंतपुर थाना इलाके के फूलीडूमर घाटी में तेज रफ्तार टैंकर बेकाबू होकर पलट गया | हादसे के बाद मौके पर अफरा तफरी का माहौल बन गया | डीजल टैंकर के पलटने के बाद सड़क किनारे डीजल का रिसाव तेजी से होने लगा | घाटी के आस पास रहने वाले लोगों ने जान जोखिम में डालकर डीजल लूटना शुरु कर दिया | बाल्टी, डिब्बा और गैलन जिसे जो भी मिला वो डीजल भरकर उसमें ले गया | हादसे के बाद गाड़ी में आग भी लग सकती थी |

डीजल टैंकर पलटने की खबर जैसे ही पुलिस को लगी | मौके पर पुलिस की टीम पहुंची | बड़ी मुश्किल से मौके पर तेल लूट रही भीड़ को पुलिस ने वहां से हटाया | जिस वक्त गाड़ी उलटी उस वक्त डीजल का रिसाव गाड़ी से हो रहा था | अच्छी बात यह थी की गाड़ी में आग नहीं लगी | अगर आग लग जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था |

ख़बरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ चैनल जरूर फॉलो करें |

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

गरिमा गृह में शान से लहराया तिरंगा, ट्रांसजेंडर विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन…

रायपुर, छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ मितवा संकल्प समिति द्वारा संचालित सरोना स्थित...