32.1 C
Raipur
Monday, March 23, 2026

प्रॉपर्टी डीलर का अपहरण कर 30 लाख की ली फिरौती: 10 करोड़ की डिमांड, एक पुलिसकर्मी का भी नाम आया सामने…

HomeMadhya Pradeshप्रॉपर्टी डीलर का अपहरण कर 30 लाख की ली फिरौती: 10 करोड़...

Date:

भोपाल: 17 नवम्बर 2024 (स्वतंत्र छत्तीसगढ़ )

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में प्रॉपर्टी डीलर का अपहरण कर फिरौती मांगने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने 30 लाख की फिरौती के बाद 10 करोड़ की डिमांड की। इस मामले में एक पुलिस आरक्षक का नाम भी आया है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मामला कोलार थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, एक प्रॉपर्टी डीलर का अपहरण कर 30 लाख की फिरौती ली। करीब 10 से 15 बदमाशों ने अवैध हथियार और लाइसेंसी बंदूक की दम पर प्रॉपर्टी डीलर को ग्वालियर, भिंड और यूपी में बंधक बनाकर रखा था। प्रॉपर्टी डीलर की पत्नी से भोपाल के कोलार में तीस लाख रुपए की फिरौती ली गई।

30 लाख की फिरौती लेने के बाद आरोपियों ने 10 करोड़ रुपये की डिमांड की। अपहरण और फिरौती की साजिश राजधानी भोपाल में रची गई थी। इस मामले में एक पुलिस आरक्षक का नाम भी आया है। अपहरण और फिरौती का सरगना पुलिस आरक्षक हेमंत उर्फ हनी चौहान बताया जा रहा है। फिलहाल कोलार थाना पुलिस ने प्रॉपर्टी डीलर की शिकायत पर FIR दर्ज की है। पुलिस इस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

ख़बरें और भी …चैनल से जुड़ें,लिंक पर क्लिक करें 👇

https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

भारत-अमेरिका ट्रेड डील: किसानों की आमदनी बढ़ाने और नए अवसर खोलने की दिशा में बड़ा कदम…

भोपाल /मध्यप्रदेश केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने...

गूगल रिव्यू से कमाई का झांसा: जबलपुर की महिला से साइबर ठगों ने 5 लाख रुपये ठगे…

जबलपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स:जबलपुर के बरेला थाने में दर्ज शिकायत...