पुलिस एनकाउंटर में मारे गए अमित जोश का खास सहयोगी संतोष राव गिरफ्तार…

HomeCHHATTISGARHपुलिस एनकाउंटर में मारे गए अमित जोश का खास सहयोगी संतोष राव...

Date:

दुर्ग : 17 नवम्बर 2024 (स्वतंत्र छत्तीसगढ़)

भिलाई में सप्ताह भर पहले हिस्ट्रीशीटर अमित जोश के एनकाउंटर के बाद भी इस मामले में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है | इसी कड़ी में भिलाई नगर पुलिस ने अमित जोश के एक खास सहयोगी डी संतोष राव को गिरफ्तार किया है, जो अनैतिक कार्यों और गैरकानूनी कार्यो में जोश का साथ दिया करता था | पुलिस ने संतोष की निशानदेही पर अमित जोश के द्वारा घटना में इस्तमाल की गई एक्टीवा को भी बरामद कर जब्त किया है |

आपको बता दे कि भिलाई नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्लोब चौक के पास 25 और 26 जून की दरमियानी रात 1 से 2 बजे के बीच युवकों के दो गुटों में विवाद हो गया | इस विवाद के बाद एक गुट जिसमें बदमाश अमित जोश शामिल था, उसने विश्रामपुर के रहने वाले आदित्य सिंह एवं सुनील यादव को पर गोली चला दी | इस हमले में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए | जिसके बाद रमनजीत सिंह ने मामले में शिकायत दर्ज कराई थी |

घटना के बाद पुलिस ने जोश के साथी आर.यशवंत नायडू, अंकुर शर्मा, बी लक्की जार्ज, शकर भाट, सागर, मुकुल सोना, रुपेश सिंह व बिज्जी मोरिस को अलग अलग तिथियों में गिरफ्तार किया | हालांकि, तब तक इस मामले का मुख्य आरोपी जोश लगातार फरार चल रहा था | सप्ताह भर पहले 8 नवंबर की शाम करीबन 5 बजे अमित जोश को भिलाई में जयंती स्टेडियम के पीछे झाड़ी के पास देखा गया | इस दौरान उसने पुलिस को देखकर पिस्टल से फायरिंग शुरू कर दी, जवाबी कार्रवाई में वह मारा गया |

गौरतलब है कि जोश के एनकाउंटर के बाद दुर्ग जिले के एसपी जितेन्द्र शुक्ला ने मीडिया से चर्चा कर एनकाउंटर से जुड़ी खास बातें साझा करते हुए कहा कि केस अभी खत्म नहीं हुआ है | अमित जोश का साथ देने वालों की तलाश की जा रही है | इस मामले में पुलिस को अमित जोश के सहयोगी डी संतोष राव की तलाश थी | अमित जोश के एनकाउंटर के बाद संतोष राव भी पुलिस से बचने छिप रहा था | मुखबिर की सूचना पर उसे हिरासत में लिया गया और पूछताछ में उसने अमित जोश की मदद करना स्वीकार किया | पुलिस ने संतोष राव की निशानदेही पर अमित जोश द्वारा भागने के लिए इस्तेमाल किए गए एक्टिवा को पेंड्रा रोड रेलवे स्टेशन के पार्किंग से बरामद किया है |

ख़बरें और भी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

लोकतंत्र सेनानियों को मिला सम्मान, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बोले- आपातकाल का दौर कभी नहीं भुलाया जा सकता…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस आपातकाल स्मृति दिवस पर लोकतंत्र सेनानियों का भव्य सम्मान...

रास्ते से अगवा कर घर में बनाया बंधक! खाट के नीचे बंधी मिली 22 वर्षीय युवती, आरोपी फरार…

आरंग/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस 22 वर्षीय युवती के कथित अपहरण और बंधक बनाए...

भिलाई स्टील प्लांट में 119 कर्मियों का सम्मान, नेहरू अवार्ड से बढ़ा हौसला…

भिलाई/छत्तीसगढ़ उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को मिला...