32.1 C
Raipur
Sunday, March 29, 2026

अबूझमाड़ में जवानों का बड़ा आपरेशन, 36 नक्सली ढेर कई घायल, एके-47 सहित कई ऑटोमैटिक हथियार भी बरामद.जवानों को नहीं पहुंचा नुक्सान…

HomeChhattisgarhअबूझमाड़ में जवानों का बड़ा आपरेशन, 36 नक्सली ढेर कई घायल, एके-47...

Date:

रायपुर : 05 अक्टूबर 2024 (स्वतंत्र छत्तीसगढ़ टीम )

दंतेवाड़ा-नारायणपुर सीमा पर सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है। गुरुवार की शाम नक्सलियों की मौजूदगी की खबर मिलते ही नारायणपुर-दंतेवाड़ा की सीमा के थुलथुली इलाके में जवानों का दल पहुंचा | शुक्रवार की दोपहर जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई, मुठभेड़ में लगभग 500 जवान शामिल रहे | जिसमें जवानों ने 36 से ज्यादा नक्सलियों को मार गिराया। हालांकि देर रात तक 28 शव बरामद होने की पुष्टि की गई है। अंधेरा होने की वजह से सर्चिंग रोक दी गई है। घटनास्थल से एके-47 सहित कई ऑटोमैटिक हथियार भी बरामद किया गया है। बताया गया कि मारे गए नक्सली दल का काम अपने बड़े नेताओं को सुरक्षा घेरे में लाना और बाहर पहुंचाना था।

दंतेवाड़ा एसपी गौरव राय ने बताया पहले राउंड की मुठभेड़ में ही जवानों ने 7 नक्सली ढेर कर दिए, अभी तक 36 से ज्यादा नक्सली मारे गए हैं। दंतेवाड़ा और नारायणपुर की सीमा के अबूझमाड़ के जंगलों में दंतेवाड़ा से डीआरजी, बस्तर फाइटर्स और एसटीएफ के 500 जवानों ने ऑपरेशन चलाया है। नक्सलियों के सबसे सुरक्षित ठिकानों पर जवानों ने हमला बोलकर बड़े नक्सलियों को मार गिराने का दावा किया है। इससे पहले कांकेर जिले में एक मुठभेड़ में जवानों ने 29 नक्सलियों को मार गिराया था, यह पहला मौका है जब इतनी बड़ी संख्या में नक्सली मारे गए हैं।

अफसरों के मुताबिक बुधवार की देर रात तक इस बात पर ही माथापच्ची चलती रही कि जिस थुलथुली में नक्सली जमा हैं। इसके बाद प्लान बनाया गया और यह ऑपरेशन इंटर डिस्ट्रिक कोआर्डिनेशन के तहत चलाने का फैसला लिया गया। गुरुवार की सुबह होते दंतेवाड़ा और नारायणपुर जिले को ऑपरेशन लीड करने की जिम्मेदारी दी गई। जवान गुरुवार को ही जंगलों में घुस गए थे। चूंकि जवान पहले से ही हमले के लिए तैयार थे ऐसे में नक्सलियों को संभलने का मौका तक नहीं मिला।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस आपरेशन को जवानों की बड़ी सफलता करार दिया है। नक्सली मुठभेड़ के बीच मुख्यमंत्री साय ने अपने निवास पर पुलिस विभाग के आला अधिकारियों के साथ हाई लेवल मीटिंग भी की। उन्होंने अफसरों से नक्सल ऑपरेशन की विस्तृत जानकारी ली। साथ ही आगे की रणनीति पर भी चर्चा की। सीएम ने दो टूक शब्दों में कहा कि मैं पहले से ही माओवादियों से कहता आ रहा हूं कि वे हिंसा का रास्ता छोड़कर विकास की मुख्यधारा से जुड़ें। उन्होंने कहा कि बारिश के बाद नक्सलियों के खिलाफ लड़ाई और तेज होगी।

सीएम बीजापुर दौरे पर थे :

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को बीजापुर-दंतेवाड़ा के दौरे पर थे। इस दौरान फोर्स के ऑपरेशन की पहली सूचना आई। उसके बाद सीएम लगातार अफसरों के संपर्क में थे। वे पल-पल की जानकारी लेते रहे। उसके बाद रात को अफसरों को उन्होंने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बताया गया कि डीएसपी स्तर के अधिकारी अबूझमाड़ में चलाए जा रहे पूरे ऑपरेशन को लीड कर रहें हैं। बता दें कि बैलाडीला के पहाड़ों के पीछे 9 नक्सलियों को जवानों ने मार गिराया था। इसके बाद फिर 14 नक्सलियों को ढेर करने की बात कही जा रही है।

शव लेकर आज पहुंचेंगे जवान

मुठभेड़ के बाद इस ऑपरेशन में शामिल जवानों की वापसी शनिवार की सुबह तक होने की उम्मीद है। रात के अंधेरे में जवान नक्सलियों के स्पाइक, प्रेशर आईईडी, और नक्सलियों के एंबुश से बचने पूरी रात अबूझमाड़ के जंगल में ही रुकेंगे।

ख़बरें और भी, हमारे ख़बरों से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें |

https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अंबिकापुर जेल वार्ड में नियमों की अनदेखी, 2 प्रहरी निलंबित…

अंबिकापुर /छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु गंभीर बीमारी का हवाला देकर...