हसदेव नदी में डूबने से युवक की मौत,नहाने के लिए लगाई छलांग, लेकिन बाहर नहीं आया; भाई बोला- उसे तैरना आता था…

HomeCHHATTISGARHहसदेव नदी में डूबने से युवक की मौत,नहाने के लिए लगाई छलांग, लेकिन...

Date:

कोरबा : 30 सितम्बर 2024 (स्वतंत्र छत्तीसगढ़ )

कोरबा जिले के देवरमाल गांव में रहने वाले एक युवक की हसदेव नदी में डूबने से मौत हो गई। 30 वर्षीय मृतक का नाम सतीश पटेल है। बताया जा रहा है कि सतीश पटेल नहाने के लिए नदी गया था। नहाने के लिए उसने डुबकी लगाई, लेकिन काफी देर तक वह बाहर नहीं आया।

लोगों ने जब उसकी तलाश शुरू की तो वह पानी में डूबा हुआ मिला। उसे बाहर निकालकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामला उरगा थाना क्षेत्र का है।

तैरना जानता था सतीश

मृतक के बड़े भाई शत्रुघ्न पटेल ने बताया कि मृतक सतीश पटेल बचपन से ही तैरना जानता था, नदी नालों और तालाब में अक्सर तैराकी किया करता था। लेकिन उसके साथ ऐसा क्या हुआ कि उसकी मौत हो गई यह उसके भी समझ से परे हैं।

पेंटिंग का काम करता था युवक

मृतक सतीश की शादी को महज 5 साल हुए हैं और वह पेंटिंग का काम करता था। उसके दो बेटे हैं जो पढ़ाई कर रहे हैं। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है, वहीं मामले में पुलिस ने मर्ग पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर ली है। पोस्टमॉर्टम के लिए जिला मेडिकल कॉलेज रवाना किया गया है।

ख़बरें और भी, हमारे ख़बरों से जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें |

https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मानवाधिकार के क्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारी: कैलाश यादव बने प्रदेश संरक्षक…

रायपुर / छत्तीसगढ़ अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार फाउंडेशन में नई नियुक्ति, सेवा...

पंचम दा को संगीतमय श्रद्धांजलि: रायपुर में आज कराओके संध्या का भव्य आयोजन…

रायपुर / छत्तीसगढ़ सदाबहार गीतों से गूंजेगा मायाराम सुरजन हॉल,...

रायपुर में कांग्रेस की सक्रियता तेज: महिला कांग्रेस संगठन पर होगा बड़ा मंथन…

रायपुर / छत्तीसगढ़ अलका लांबा ने छत्तीसगढ़ दौरे की शुरुआत...