30.1 C
Raipur
Monday, March 30, 2026

झांकी में हथियार संग पकडे गए 18 लोग, गणेश विसर्जन के दौरान ब्लेड, कैंची, शराब और चाकू जब्त, कई चाकूबाज हुए गिरफ्तार

HomeChhattisgarhझांकी में हथियार संग पकडे गए 18 लोग, गणेश विसर्जन के दौरान...

Date:

रायपुर : 19 सितम्बर 2024 (स्वतंत्र छत्तीसगढ़ )

रायपुर के गणेश विसर्जन झांकी में पुलिस ने 18 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। झांकी में बदमाश ब्लेड, कैंची, शराब, चाकू लेकर पहुंचे थे। पुलिस ने आरोपियों पर आर्म्स एक्ट में एक्शन लिया है। इसके अलावा कई बदमाशों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है।

रायपुर में पुलिस फोर्स और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की 10 टीमों का गणेश झांकी में सुरक्षा के लिए गठन किया गया था। शहर के मुख्य चौक चौराहों, संवेदनशील क्षेत्रों, अंदर के तंग गलियों, अपराध की दृष्टि से संवेदनशील जगहों पर तैनात कर उन्हें आपराधिक तत्वों निगरानी करनी थी।

इस दौरान पुलिस ने करीब दर्जनों बदमाशों के कब्जे से चाकू, रेजर ब्लेड, पेचकस, चाकूनुमा रिंग, कैंची बरामद किया।

60 लोगों पर एक्शन

इस दौरान नाबालिग सहित कुल 60 लोगों के विरुद्ध ऑर्म्स एक्ट,आबकारी अधिनियम और प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है, जिसमें थाना पुरानीबस्ती और थाना गोलबाजार में आबकारी एक्ट में एक्शन हुआ है। वहीं थाना पुरानी बस्ती, कोतवाली, गोलबाजार और मौदहापारा में आर्म्स एक्ट के तहत आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

ख़बरें और भी ,हमसे जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें|

https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

संघर्ष से शिखर तक: कोमालिका बारी की तीरंदाजी यात्रा ने रचा नया इतिहास…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु विश्व कैडेट और जूनियर खिताब जीतने...

सरगुजा को मिली हवाई उड़ान: अंबिकापुर से दिल्ली-कोलकाता सीधी कनेक्टिविटी शुरू…

अंबिकापुर / छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु : माँ महामाया एयरपोर्ट, दरिमा...