30.1 C
Raipur
Monday, March 30, 2026

सीएम साय के सख्त निर्देश के बाद एसपी ने नशे के खिलाफ खोला मोर्चा, जुआ – सट्टा से लेकर नशीली दवा बेचने वालों पर कार्रवाई …

HomeChhattisgarhसीएम साय के सख्त निर्देश के बाद एसपी ने नशे के खिलाफ...

Date:

डोंगरगढ़ : 19 सितम्बर 2024 (स्वतंत्र छत्तीसगढ़ )

राजनादगांव जिले के डोंगरगढ़ को लेकर प्रदेश के मुखिया ने पुलिस अधीक्षक को फटकार लगाई थी जिसके बाद से ही पुलिस फिल्मी तर्ज में कार्यवाही करना शुरू कर दी है। डोंगरगढ़ पुलिस शराब , गांजा को लेकर तो तस्करों का वजूद ही ख़त्म करने में जुट गई है। सट्टा, जुआ अवैध कार्यों में संलिप्त लोगों में पुलिस का भय बना हुआ हैं जिसके चलते अवैध कार्य ही बन्द होने के कगार में हैं। डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र में नशीली दवाई पर बड़ी कार्यवाही पहली बार हुई हैं जो अब शहर में चर्चा का विषय बन चुका है।

नशे के खिलाफ हुई बड़ी कार्रवाई 

मामला डोंगरगढ़ पुलिस लम्बे समय से गांजा, दारू को लेकर कार्यवाही कर रही थी, लेकिन नशीली दवाई जिनको लेकर नाबालिक बच्चें आज कोई भी क्राइम करने से पीछे नहीं हट रहे हैं । चाहे आप चाकू बाजी हो या चोरी, बलात्कार ऐसे कई अपराध है जिनको नशीली दवाइयों का उपयोग कर अंजाम देते आ रहे हैं। पकड़े जाने पर नाबालिक होने की वजह से कई अपराधो में बच जाते हैं। इस गम्भीर समस्या को देखते हुए डोंगरगढ़ पुलिस लम्बे समय से अपनी नज़र बना रखे थे । नशीली दवाई विक्रेता को पकड़ने का प्रयास भी कर रहे थे। नशीली दवाई बेचने वाले के खिलाफ़ कोई सबूत ना मिलने की वज़ह से बच कर निकल जाते थे।पहली बार थाना डोंगरगढ़ को नशीली दवाई विक्रेता को पकड़ने में सफलता मिल ही गया। आरोपी के पास से ALPRAZOLAM TABLAETS I.p. 0.5 mg- SOZOX-0.50 का 150 नग टेबलेट जप्त किया गया है।

पुलिस ने इन्हे किया गिरफ्तार 

आरेापी चन्द्रभान गौतम उर्फ चिन्टु पिता गोपाल सिंग गौतम उम्र- 25 साल रजानगर डोंगरगढ़ का निवासी है। आरोपी काला बैग में नशीली दवाइयों को लेकर शहर के नाबालिक बच्चों को को सप्लाई करता था। मुखबीर की सहायता से आज पुलिस ने घेरा बंदी कर धर दबोचा। आरोपी रजा नगर अपने घर के पास ही नशीली दवाई को बेचते पकड़ा गया।

ख़बरें और भी ,हमसे जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें|

https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

संघर्ष से शिखर तक: कोमालिका बारी की तीरंदाजी यात्रा ने रचा नया इतिहास…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु विश्व कैडेट और जूनियर खिताब जीतने...

सरगुजा को मिली हवाई उड़ान: अंबिकापुर से दिल्ली-कोलकाता सीधी कनेक्टिविटी शुरू…

अंबिकापुर / छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु : माँ महामाया एयरपोर्ट, दरिमा...