अगर 5 साल से पहले सरकार गिरी तब क्या होगा? वन नेशन वन इलेक्शन को लेकर टीएस सिंहदेव का सवाल…

HomeCHHATTISGARHअगर 5 साल से पहले सरकार गिरी तब क्या होगा? वन नेशन...

Date:

रायपुर : 19 सितम्बर 2024 (स्वतंत्र छत्तीसगढ़ )

एक देश एक चुनाव बीजेपी सरकार के एजेंडे में शामिल था। बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट ने सरकार के इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के सीनियर लीडर टीएस सिंहदेव ने कहा कि बिना संविधान में संशोधन किए हुए इसे लागू नहीं किया जा सकता है। वहीं, भूपेश बघेल ने भी सवाल उठाए हैं।

मुख्य बिंदु :

  • एक देश एक चुनाव को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी
  • भूपेश बघेल और टीएस सिंहदेव ने उठाए सवाल
  • सिंहदेव ने कहा- बिना संविधान बदले यह संभव नहीं
  • भूपेश बघेल ने भी केंद्र के फैसले पर उठाए सवाल

रायपुर: वन नेशन, वन इलेक्शन को केंद्रीय कैबिनेट से मंजूरी मिल गई है। बीजेपी ने इस अपने चुनावी घोषणा पत्र में शामिल किया था। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मोदी सरकार के इस फैसले को ऐतिहासिक बताया है। वहीं, विपक्ष ने सरकार के इस फैसले पर सवाल उठाया है। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के सीनियर नेता और पूर्व डेप्युटी सीएम टीएस सिंहदेव ने कहा कि यह प्रैक्टिल रूप से संभव ही नहीं है। उन्होंने कहा कि एक देश एक चुनाव कराने से पहले संविधान में संशोधन करना होगा। बिना संविधान संशोधन के यह संभव ही नहीं है। वहीं, पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने भी इस फैसले पर आपत्ति जताई है।

वन नेशन, वन इलेक्शन पर कांग्रेस नेता टीएस सिंहदेव ने कहा, “आज के समय में और संविधान के तहत ये संभव नहीं है। मान लीजिए- जनवरी 2025 से वन नेशन वन इलेक्शन लागू हो गया, अब पूरे देश की विधानसभाओं और लोकसभा के लिए एक साथ चुनाव होंगे। अगर किसी राज्य या केंद्र की सरकार दो साल बाद गिर जाती है और ये सरकार पांच साल के लिए चुनी जाती है, यानी इसका अगला चुनाव 2032 में आएगा (जहां सरकार गिर चुकी है) और दूसरी जगहों पर 2030 में चुनाव होंगे, तो इस स्थिति में वन नेशन, वन इलेक्शन का क्या होगा? ये बिल्कुल भी संभव नहीं है।

क्या तय समय तक नहीं होंगे चुनाव

टीएस सिंहदेव ने कहा कि मान लीजिए किसी राज्य या फिर केंद्र की सरकार समय से पहले गिर जाती है तो क्या वहां राष्ट्रपति शासन लगा रहेगा। अगर राष्ट्रपति शासन लगा रहता है तो संविधान के उन प्रावधानों का क्या होगा जिसमें कहा गया है कि 6 महीने के अंदर उन सीटों पर चुनाव कराना अनिवार्य है जो खाली हो गई हैं। वन नेशन, वन इलेक्शन को लागू करने के लिए फिर इस प्रावधान में भी संशोधन करना पड़ेगा।”

क्या कहा भूपेश बघेल ने?

वहीं, वन नेशन वन इलेक्शन पर कांग्रेस नेता और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, “प्रधानमंत्री ने लालकिले से राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा था कि वन नेशन वन इलेक्शन होने चाहिए। 24 घंटे नहीं बीते और चुनाव आयोग ने दो राज्यों के चुनाव की घोषणा की। छत्तीसगढ़ में अरुण साव कहते हैं छत्तीसगढ़ में वन नेशन वन इलेक्शन की तर्ज पर चुनाव होंगे। अब सरकार के सूत्रों से खबर आ रही है कि नगर निकाय और पंचायती चुनाव एक साथ कराना संभव नहीं है। वे खुद बोलते हैं और कर नहीं पाते हैं। किसी राज्य में अगर सरकार गिर गई तो चुनाव ढाई साल के लिए होंगे या पांच साल के लिए होंगे?”

क्या कहा सीएम विष्णुदेव साय ने

केंद्र सरकार के फैसले पर राज्य के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा- विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश भारत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा “एक देश – एक चुनाव” प्रस्ताव को स्वीकृति दिये जाने का मैं स्वागत करता हूं। देश के सशक्त लोकतंत्र में चुनावी व्यय को घटाने, राजनीतिक स्थिरता, संसाधनों का उपयोग राष्ट्रहित में करने और सतत विकास की दिशा में मोदी जी की सरकार का यह निर्णय अद्वितीय है। इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए प्रधानमंत्री जी का सहृदय आभार!

ख़बरें और भी ,हमसे जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें|

https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

बिलासपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत, शरीर पर चोट के निशान मिलने से बढ़ा विवाद, मायके पक्ष ने जताई हत्या की आशंका…

बिलासपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस बिलासपुर में 28 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में...

अफेयर के शक में पति ने पत्नी को जिंदा जलाने की कोशिश, पेट्रोल डालकर लगाई आग, हालत गंभीर…

बिलासपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस बिलासपुर जिले में पति ने पत्नी को आग लगाकर...

बिजली बिल विवाद ने लिया तूल, सहायक यंत्री को धमकाने और गाली-गलौज का आरोप, मामला दर्ज…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस बिजली बिल को लेकर सहायक यंत्री से विवाद का...