29.1 C
Raipur
Thursday, March 26, 2026

साय से मिले केंद्रीय इस्पात मंत्री कुमार स्वामी:केंद्र और स्टेट में NMDC का प्रोडक्शन बढ़ाने पर हुई चर्चा, युवाओं को मिलेंगे रोजगार…

HomeChhattisgarhसाय से मिले केंद्रीय इस्पात मंत्री कुमार स्वामी:केंद्र और स्टेट में NMDC...

Date:

RAIPUR:

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मंगलवार को उनके निवास पर केंद्रीय इस्पात और उद्योग मंत्री एच.डी. कुमार स्वामी ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री साय ने उनका स्वागत कर छत्तीसगढ़िया आर्ट से तैयार नंदी उन्हें स्मृति चिन्ह के रूप में दिया।

केंद्रीय मंत्री और CM के बीच अनौपचारिक चर्चा के दौरान सेल और एनएमडीसी का प्रोडक्शन बढ़ाने, दोनों उपक्रमों और राज्य सरकार के मध्य और बेहतर समन्वय को लेकर बात हुईं।

युवाओं को मिलेंगे रोजगार

मुख्यमंत्री ने कहा कि, दोनों उपक्रमों सेल और एनएमडीसी को सीएसआर मद के कार्यों को और अधिक गति देने की आवश्यकता है। नगरनार अंचल में स्थानीय युवाओं के कौशल उन्नयन के अधिक से कार्य किए जाएं, ताकि युवाओं को रोजगार के अच्छे अवसर मिल सकें।

दो दिन के दौरे पर आए थे केंद्रीय मंत्री

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय दौरे पर आये केन्द्रीय मंत्री कुमारस्वामी बस्तर के नगरनार स्टील प्लांट और भिलाई स्टील प्लांट का निरीक्षण करने के बाद आज राजधानी रायपुर पहुंचे। सेल के चेयरमेन अमरेन्दु प्रकाश, एनएमडीसी के सीएमडी अमिताव मुखर्जी, मुख्यमंत्री और खनिज साधन विभाग के सचिव पी.दयानंद, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ. बसवराजू एस. और राहुल भगत, भिलाई इस्पात संयंत्र के निदेशक अनिर्बान दासगुप्ता भी इस मीटिंग में मौजूद रहे।

ख़बरें और भी …

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related