24.5 C
Raipur
Thursday, March 26, 2026

मनोज राजपूत ने विश्वकर्मा पूजा पर कर्मचारियों को बांटे हेलमेट…

HomeChhattisgarhमनोज राजपूत ने विश्वकर्मा पूजा पर कर्मचारियों को बांटे हेलमेट...

Date:

दुर्ग-भिलाई :

दुर्ग बायपास रोड, बाफना टोल प्लाजा के पास स्थित एमआर लेआउट्स में विश्वकर्मा पूजा का आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर कंपनी के प्रमुख मनोज राजपूत ने कर्मचारियों के साथ मिलकर भगवान विश्वकर्मा की पूजा की और उनकी बेहतर भविष्य की कामना की। इस दौरान सभी कर्मचारियों के लिए सुरक्षा को सर्वोपरि मानते हुए मनोज राजपूत ने हेलमेट वितरण किया।

मनोज ने सभी कर्मचारियों से अपील की कि वे हेलमेट का नियमित उपयोग करें और यातायात नियमों का सख्ती से पालन करें। उन्होंने कहा सड़क सुरक्षा न केवल हमारे लिए, बल्कि हमारे परिवार के लिए भी महत्वपूर्ण है। हेलमेट पहनने से दुर्घटनाओं में जीवन बच सकता है और हम सभी को इसे गंभीरता से लेना चाहिए। मनोज ने कहा कि कर्मचारी न केवल खुद सुरक्षित रहें, बल्कि अपने परिवार और समाज को भी सुरक्षित रखने में मदद करें। इसके बाद मनोज राजपूत और एमआर लेआउट्स की पूरी टीम ने दुर्ग की सड़कों पर एक जागरूकता अभियान चलाया। ग्रीन चौक, अग्रसेन चौक, इंदिरा मार्केट चौक, पटेल चौक, और राजेंद्र पार्क चौक से होते हुए वापस एमआर लेआउट्स पर समाप्त हुआ। इस दौरान लोगों को यातायात नियमों का पालन करने और हेलमेट पहनने की सलाह दी।

ख़बरें और भी …

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related