छत्तीसगढ़ में महिलाएं सुरक्षित नहीं, अपराध बढ़ रहे हैं: वंदना राजपूत…

HomeCHHATTISGARHRAIPURछत्तीसगढ़ में महिलाएं सुरक्षित नहीं, अपराध बढ़ रहे हैं: वंदना राजपूत...

Date:

आदिवासी बेटियों की अस्मिता नहीं बचा पा रहे आदिवासी मुख्यमंत्री

रायपुर: 25 अगस्त 2024 (स्वतंत्र छत्तीसगढ़ )

कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता वंदना राजपूत ने महिलाओं के विरुद्ध बढ़ते अपराधों पर भाजपा सरकार की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि कुशासन की सरकार में रक्षाबंधन के पवित्र दिन भी बहनें सुरक्षित नहीं हैं। रायगढ़ में राखी बांधने आई महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना पूरी मानव जाति को शर्मसार करने वाली घटना है। सामूहिक दुष्कर्म की यह घटना साबित करती है कि प्रदेश में अपराधियों के दिल और दिमाग में कानून का डर जरा सा भी नहीं है, कानून व्यवस्था पूरी तरह ठप हो चुकी है। भारतीय जनता पार्टी की 8 महीने की सरकार में महिलाओं के विरुद्ध अपराध के 2000 से अधिक मामले दर्ज हो चुके हैं। 170 से अधिक सामूहिक दुष्कर्म और 500 से अधिक दुष्कर्म की घटनाएं घटित हो चुकी हैं। आदिवासी मुख्यमंत्री होने के बावजूद भी आदिवासी महिलाओं की अस्मिता की रक्षा करने में विफल रहे हैं। आदिवासी महिलाओं की अस्मिता लगातार लूटी जा रही है, इसीलिए आदिवासी महिलाओं को गोली मारी जा रही है।

वंदना राजपूत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन सरकार में महिलाओं के खिलाफ अपराध की बढ़ती घटनाओं ने सरकार की पोल खोल कर रख दी है। बेटियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म और बलात्कार की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। बेटियों को सुरक्षा देने में सरकार विफल रही है। आज बेटियां न तो घर में सुरक्षित हैं और न ही बाहर। छत्तीसगढ़ की स्थिति को देखकर दूसरे राज्यों की महिलाएं छत्तीसगढ़ आने से डरती हैं। हर दिन महिलाओं के खिलाफ अपराध की बढ़ती घटनाओं से माता-पिता अपनी बेटियों को लेकर चिंतित हैं, यही कारण है कि वे अपनी बेटियों की सुरक्षा को लेकर गांव में अपनी बेटियों को स्कूल भेजना बंद कर रहे हैं।

बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाले आज बेटियों की अस्मत लूटे जाने पर भी चुप हो जाते हैं। अवसरवादी राजनीति करने वाले भारतीय जनता पार्टी के नेता महिलाओं के साथ बलात्कार और हत्या जैसे जघन्य अपराधों पर भी आंखें मूंद लेते हैं।

ख़बरें और भी ,हमसे जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें|

https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

लोकतंत्र सेनानियों को मिला सम्मान, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बोले- आपातकाल का दौर कभी नहीं भुलाया जा सकता…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हेडलाइंस आपातकाल स्मृति दिवस पर लोकतंत्र सेनानियों का भव्य सम्मान...

लालच बना वजह: डीएसपी से 5 लाख की ठगी, दोगुना रकम का दिया गया झांसा, नकद रकम लेकर फरार…

रायपुर / छत्तीसगढ़ ऑनलाइन ट्रांसफर का वादा, आरोपियों की तलाश...

मानवाधिकार के क्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारी: कैलाश यादव बने प्रदेश संरक्षक…

रायपुर / छत्तीसगढ़ अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार फाउंडेशन में नई नियुक्ति, सेवा...